आगरालीक्स …आगरा में बैंकों से वाहनों के नाम पर लोन लेकर करोडों रुपये की धोखाधडी करने वाले वाले शातिर को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया, उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
थाना नाई की मंडी के बैंक हाउस कॉलोनी निवासी रजत कुलश्रेष्ठ बैंक से वाहनों के नाम पर लोन लेता था, इसके बाद किश्त जमा नहीं करता था, गाडी भी नहीं खरीदी जाती थी। इस तरह से एक के बाद एक आधा दर्जन बैंकों से शातिर करोडों की धोखाधडी कर चुका था।
एसटीएफ ने पुलिस टीम के साथ पकडा
रविवार को एसटीएफ ने पुलिस की टीम के साथ शातिर रजत कुलश्रेष्ठ को अरेस्ट कर लिया है। शातिर रजत आधा दर्जन से अधिक बैंकों को करोड़ों रुपयों का चूना लगाकर फरार हो गया था। उसने लोगों को अपने जाल में फांस उनके नाम से लिए थे 50 से अधिक वाहनों पर लोन लिया था। उस पर 25000 का इनाम घोषित किया गया था। दो साल से पुलिस को तलाश थी, न्यू आगरा थाने कई मुकदमे दर्ज हैं।