आगरालीक्स.. आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे हादसा, गाडी डिवाइडर से टकरा गई, हादसे में सेक्टर मजिस्ट्रेट घायल हो गए हैं।
रविवार को गाजियाबाद से लखनऊ जा रहे गन्ना विकास निगम के सहारनपुर के अधिशाषी अभियंता और चुनाव में सेक्टर मजिस्ट्रेट दुष्यंत सिंह पुत्र लल्लन सिंह निवासी पीपुल खंड गोमती नगर लखनऊ की कार इनोवा डिवाइडर से टकरा गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सेक्टर मजिस्ट्रेट को ग्रामीणों की सहायता से कार से बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया है।