नईदिल्लीलीक्स… ब्रेकिंग…(..News 24th February 2022), पुतिन ने यूकेंद्र पर सैन्य कार्रवाई का किया ऐलान, यूक्रेन की आर्मी से कहा कि वह हथियार डाल दें और घर जाएं। सभी देशों की निगाह, आगरा, अलीगढ़, मथुरा सहित देश भर के छात्र और लोग युक्रेन में फंसे हुए हैं। यूक्रेन ने अपनी फ्लाइट देश के अंदर तक ही सीमित की।
गुरुवार को रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने यूक्रेन में सैन्य कार्रवाई के आदेश देते हुए कहा कि अगर यूक्रेन पीछे नहीं हटता है तो जंग को रोका नहीं जा सका है। पुतिन ने यूक्रेन की सेना को धमकी दी है कि वह अपने हथियार डाल दें और घर लौट जाएं, अब युदृध को टाला नहीं जा सकता है।
बीच में आने वाले देशों को भी चेतावनी
पुलिस ने यह भी कहा है कि रूस और यूक्रेन विवाद के बीच में कोई और देश आता है तो उसके खिलाफ भी जवाबी कार्रवाई की जाएगी।
यूक्रेन में बड़ी संख्या में भारतीय
यूक्रेन में बड़ी संख्या में भारतीय हैं, इसमें भी छात्रों की संख्या अधिक है। पूरे देश से यूक्रेन में छात्र एमबीबीएस करने जाते हैं, यहां एमबीबीएस कोर्स की फीस कम है और एग्जाम भी नहीं होता है। पुतिन के यूक्रेन पर सैन्य कार्रवाई के ऐलान के बाद से यूक्रेन में फंसे लोगों के परिजनों की सांसे अटक गई हैं, वे किसी तरह से अपने बच्चों को भारत बुलाना चाहते हैं।