
यमुनापार में भूगर्भ जल खारी है, जल संस्थान की भी सप्लाई नहीं है। इसके चलते टेढी बगिया के टैंकरों से क्षेत्र में पानी की आपूर्ति होती है। इसे देखते हुए कई सालों के निर्माण के बाद बजरंग नगर में मीठे पानी की टंकी बनाई गई है, इससे पानी की आपूर्ति का ट्रायल हो चुका है। लेकिन ट्रायल के समय कई जगह से पाइप लाइन टूट गई थी। स्थानीय लोग टंकी से मीठे पानी की आपूर्ति करने की मांग कर रहे हैं, इसके लिए कनेक्शन लेने के लिए भी तैयार हैं। मगर, पानी की आपूर्ति नहीं की जा रही है।
महिला और बच्चे टंकी पर चढे
बजरंग नगर की महिलाएं और बच्चे पानी की टंकी पर चढ गए, इसकी जानकारी होते ही पुलिस फोर्स पहुंच गया। उन्होंने सख्ती की तो महिलाएं भडक गई, कई घंटे तक उन्हें टंकी से नीचे उतारने के प्रयास किए जाते रहे।
जल संस्थान की लीकेज से पानी के लिए मारामारी
वहीं, यमुना पार सहित शहर के आधे हिस्से में जल संस्थान की पाइप लाइन लीक होने से पानी की आपूर्ति नहीं हुई थी। इससे पानी के लिए मारामारी मची रही, शहर के लोगों ने सडक पर आकर प्रदर्शन किया। रात में जल संस्थान के कर्मचारियों ने लीकेज को ठीक किया, इसके बाद ही पानी की आपूर्ति की जा सकी, इससे भी लोगों में आक्रोश है।
Leave a comment