आगरालीक्स ..(.Agra News 18th October).आगरा में बारिश का कहर, 32 घंटे से हो रही बारिश से जलभराव, दुकान और घरों में घुसा पानी। दिन में सर्दी का अहसास, बारिश की बूंद शरीर पर पड़ने से फुरफुरी, 24 घंटे का अलर्ट।
आगरा में रविवार सुबह नौ बजे से रुक रुक कर बारिश हो रही है। सोमवार सुबह से तेज बारिश शुरू हो गई। दोपहर में लगातार बारिश होने से जलभराव हो गया है। बाजार से लेकर कॉलोनी और घरों में गंदा पानी भरने लगा है, शाम पांच बजे तक बारिश बंद नहीं हुई है। बारिश से लोग जगह जगह फंस गए हैं। प्रमुख मार्गों पर बारिश के बाद जाम लग गया है। वाहनों की लंबी लाइन लगी हुई है।

सुबह 8.30 बजे तक 44 एमएम बारिश
रविवार सुबह 8.30 बजे से सोमवार सुबह 8.30 बजे तक 44 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई है। अक्टूबर महीने में कई सालों से इतनी बारिश नहीं हुई है। सोमवार को भी लगातार बारिश हो रही है, अभी बारिश बंद नहीं हुई है।
लगने लगी ठंड, तापमान में गिरावट
लगातार बारिश होने से दिन में ठंड लगने लगी है। बारिश बंद नहीं हो रही है, घर से बाहर निकले लोग बारिश में भीगने के बाद ठंड से कांप रहे हैं। बारिश की बूंदें शरीर को ठंडक दे रही हैं। बारिश बंद नहीं हो रही है। बारिश होने से तापमान में गिरावट आई है।
बारिश का 24 घंटे का अलर्ट
आगरा में अभी बारिश बंद नहीं होगी। मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार मंगलवार को भी बारिश होगी। लगातार बारिश होने से तापमान में गिरावट आएगी, सुबह और रात का तापमान गिर जाएगा और सर्दी का अहसास होगा।