आगरालीक्स…ताजमहल के साये में ‘एक विवाह ऐसा भी’. अमेरिकन कपल ने शादी की 30वीं एनिवर्सिरी पर आगरा में सनातन रीति रिवाज से किया पुनर्विवाह…
ताजमहल के साये में आज एक ऐसा विवाह हुआ है जो कि आज पूरे दिन चर्चा का विषय बना हुआ है. अमेरिका से आए एक दंपत्ति ने ताजमहल के साये में सात फेरे लिए और धूमधाम से अपना विवाह किया है. वे यहां पर अपनी शादी की 30वीं सालगिरह मनाने के लिए आए थे और यहां पर पुनर्विवाह कर इसे और यादगार मना गए हैं.

अमेरिका से आया दंपत्ति
अमेरिका के रहने वाले मिस्टर गेराड सेमुअल अपनी इ्ंग्लिश वाइफ करोलाइन सेमुअल के साथ शादी की 30वीं सालगिरह मनाने के लिए आगरा आए हुए थे. यहां उन्होंने इस सालगिरह को और यादगार बनाने के लिए दोबारा शादी करने का निर्णय लिया और इसके लिए उन्होंने सनातन धर्म की संस्कृति को अपनाया. दोनों ने ताजमहल के साये में दशहरा घाट पर एक दूसरे का वरमाला पहनाई और साथ जीने मरने की कसमें खाईं. उन्होंने हिंदू रीति रिवाज के साथ विधि विधान से सात फेरे लिए और अपना यादगार पुनर्विवाह किया. उनके इस सपने को साकार करने में एक ट्रैवल कंपनी ने भी सहयोग किया.