आगरालीक्स.. आगरा में सप्ताहिक बंदी पर भी बाजार खुल रहे हैं, कार्तिक पूर्णिमा तक साप्ताहिक बंदी खत्म कर दी है, किस दिन कौन से बाजार की साप्ताहिक बंदी।
सोमवार को सुभाष बाजार, तिकोनिया, शिवाजी मार्केट, छीपीटोला, दरेसी नंबर एक व दो, एमजी रोज, साईं का तकिया चौराहा से सेंट जोंस चौराहा तक, राजामंडी, जगदीशपुरा, बोदला, बिचपुरी रोड, बिचपुरी बाजार तक, आवास विकास कालोनी, मदिया कटरा, हलवाई की बगीची रोड, पश्चिमपुरी, शास्त्रीपुरम, माल का बाजार, लोहमंडी, नौबस्ता, शाहगंज, गोकुलपुरा, जौहरी बाजार, कसेरट बाजार, लुहारगली, रावतपाड़ा, तिलक बाजार, पीपल मंडी, ख्वाजा की सराय, ताजगंज, रकाबगंज, विभव नगर, जसवंत सिनेमा से फव्वारा तक, नाई की मंडी चौराहा, मीरा हुसैनी, सदरभट्टी, सेठगली, मंंटोला, हास्पिटल रोड, पचकुइयां, मोतीकटरा, छिली ईंट घटिया, फतेहपुर सीकरी रोड, मिढ़ाकुर बाजार।
मंगलवार को कालामहल, जीवनी मंडी, बल्केश्वर, कमला नगर, लंगड़े की चौकी, एमएल रोड सुल्तानगंज, देहली गेट, एमजी रोड सेंट जोंस से भगवान टाकीज तक, गांधी नगर, नुनिहाई, सदर बाजार, नौलक्खा, राजपुर चुंगी क्षेत्र, प्रतापपुरा, आगरा कैंट रेलवे स्टेशन के आसपास, बालूगंज, किशनगढ़, नगर छऊआ, सुल्तानपुरा, अर्जुन नगर, खेरिया मोड, जगनेर रोड लालकुर्ती, बुंदूकटरा, मधुनगर, गोपालपुरा, देवरी रोड, कुतलूपुर, हरीपर्वत, स्वामीबाग, दयालबाग, ईदगाह, न्यू आगरा, मदियाकटरा, बजीरपुरा, पील कल्याणी, बाग फरजाना, बाग मुजफ्फरखां, सिकंदरा, रूनकता, घटिया आजम खां, सिटी स्टेशन रोड, शहजादी मंडी, कटरा वजीर खां, मुस्तफा क्वार्टर, रामबाग, यमुना ब्रिज क्षेत्र।
रविवार को बेलनगंज, गुदड़ी मंसूर खां, धूलियागंज, फ्रीगंज, पथवारी, लेन गऊशाला, छत्ताबाजार, कचहरी घाट, फिलिपगंज, दरेसी नंबर तीन, यमुना किनारा, न्यू मार्केट जीवनी मंडी, ट्रांसपोर्ट नगर, बांस दरवाजा, मोतीगंज, गली बाहरभाई, नूरी दरवाजा, हींग की मंडी, संजय प्लेस।