आगरालीक्स…पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ हादसा. माथे पर लगी चोट…अस्पताल में भर्ती
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ हादसा हुआ है. उनके माथे पर चोट का गहरा निशान है. इसकी आधिकारिक सूचना ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस के एक्स हैंडल पर दी गई है. जिसमें ममता बनर्जी के घायल होने के बाद की तस्वीरें शेयर की गई हैं. इसमें नजर आ रहा है कि ममता के माथे के बीचों बीच गहरा घाव हुआ है, जिसमें से खून बह रहा है.
उन्हें कोलकाता के एसएसकेएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है. कुछ मीडिया रिपोटर्स के अनुसार घर पर टहलने के दौरान ममता बनर्जी गिर गईं जिसके कारण उनके चोट आई है. सिर पर टांके लगाए गए हैं. हालांकि चोट किस तरह लगी है, इसके बारे में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं आई है.