आगरालीक्स… आगरा की युवती के साथ उसके पति ने अननेचुरल सेक्स किया, उसका एमएमएस बना लिया, उस पर अपने दोस्तों के साथ दोस्ती करने का दबाव बना रहा है।
एक युवक ने आगरा की युवती को अपने जाल में फंसाया, खुद को आईएएस बताकर शादी कर ली, युवक दिल्ली में रहता है, वह उसे अपने साथ दिल्ली ले गया। युवती का आरोप है कि उसका पति उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य करता है। दबाव बनाकर कई बार अननेचुरल सेक्स किया, इसके उसने अश्लील एमएमएस बना लिए हैं। इसके बाद बदनाम करने की धमकी देकर दोस्तों से दोस्ती का दबाव बनाने लगा।
पति के दोस्तों से दोस्ती के विरोध पर पीटा
युवती का आरोप है कि उसका पति दोस्तों से दोस्ती करने का दबाव बना रहा है विरोध करने पर तीन दिन पहले बेल्ट से पीटा और सिर में ईंट से प्रहार करके घायल कर दिया। पीड़िता ने थाना सिकंदरा में कुकर्म, मारपीट, जानलेवा हमला, आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कराया है।
शादी में 21 लाख खर्च किए, अब मांग रहा होंडा सिटी
ताजगंज क्षेत्र की युवती की शादी जुलाई 2016 में एटा के अवागढ़ निवासी युवक से हुई थी। आरोप है कि युवक ने खुद को दिल्ली में आईएएस बताया था। युवती के पिता ने शादी में 21 लाख रुपये खर्च किए। शादी के बाद से ससुराल में उत्पीड़न शुरू हो गया। ससुरालीजन ताने देने लगे। बाद में उसे पता चला कि पति आईएएस नहीं है। विरोध करने पर उसे पति के साथ शास्त्रीपुरम में अलग घर में रखने लगे। पति अश्लील एमएमएस को इंटरनेट पर डालने की धमकी देने लगा। 11 जुलाई को पत्नी को बेल्ट से पीटा। महिला ने पुलिस को सूचना दी। तब पति अपने घरवालों के साथ भाग गया। पीड़िता का कहना है कि शादी करने के लिए पति को उसके घरवालों ने आईएएस बताया था, लेकिन वह आईएएस नहीं निकला। वह होंडा सिटी की डिमांड कर रहा है।