हाथरसलीक्स…पत्नी प्रेमी के साथ गई, तीन बच्चों को छोड़ गई. परेशान पति ने दे दी अपनी जान…
आगरा से सटे हाथरस जिले में एक युवक ने फांसी का फंदा लगाकर अपनी जान दे दी. गढ़ी तमना के रहने वाले 33 साल के पुष्पेंद्र की शादी नौ साल पहले रजनी से हुई थी. दंपत्ति के तीन बच्चे हैं. परिवार का आरोप है कि रजनी का मोहल्ले के एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था और वह तीनों बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ चली गई थी. इसके बाद वह अपने मायके चली गई.
आहत पति ने दी जान
सोमवार को पुष्पेंद्र पत्नी के प्रेमी से मिलने गया और वहां पूछताछ के दौरान दोनों में विवाद हो गया. इससे परेशान होकर पुष्पेंद्र ने सोमवार दोपहर को घर जाकर फांसी लगा ली. मोहल्ले के लोगों ने फंदे पर लटका देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने शव को जिला अस्प्ताल पहुंचाया जहां उसे मृत घोषित कर दिया. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. मामले की जांच की जा रही है.