आगरालीक्स…. आगरा में आज सुबह बादल छाने के साथ ही ठंडी हवा चली, जानें कैसा रहेगा मौसम।
आगरा का मौसम भी लगातार बदल रहा है, गुरुवार को सुबह ठंड महसूस हुई। धूप नहीं निकली और तेज हवा चली, हवा में ठंड लगने लगी। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज दिन में धूप निकलेगी और गर्मी महसूस होगी। तापमान भी 28 डिग्री तक पहुंच सकता है।
29 डिग्री तक रहेगा तापमान
मौसम विभाग का अनुमान है कि एक मार्च तक आगरा का तापमान 29 डिग्री तक रहेगा, जबकि न्यूनतम तापमान 13 से 14 डिग्री के बीच में रहेगा। तापमान में अधिक गिरावट नहीं आएगी और बढ़ेगा भी नहीं।

आईएमडी का अनुमान
24-Feb 13.0 28.0 Mainly Clear sky
25-Feb 13.0 28.0 Mainly Clear sky
26-Feb 14.0 29.0 Mainly Clear sky
27-Feb 14.0 29.0 Mainly Clear sky
28-Feb 14.0 29.0 Mainly Clear sky
01-Mar 14.0 29.0 Mainly Clear sky