आगरालीक्स.. आगरा में एक्सीडेंट के बाद सडक पर तडपते हुए घायल की जान आम लोग भी बचा सकते हैं, पुलिस, आटो चालक से लेकर एंबुलेंस चालक तडपते घायल की टूटती सांस और दिल की धडकनों को थमने से रोक सकता है। इसके लिए सीपीआर की ट्रेनिग जरूरी है। गुरुवार को होटल क्लार्क शिराज में आईएमए, एएमएस द्वारा आयोजित कार्यशाला में सीपीआर की ट्रेनिंग के साथ ट्रॉमा मैनेजमेंट पर चर्चा की गई।

सीएमई का शुभारंभ डीआईजी लव कुमार ने किया, आईएमए, एएमएस के चेयरमैन डॉ डीवी शर्मा ने किस तरह से घायल की जान बचा सकते हैं, इसकी जानकारी दी। डॉ अंकुर बंसल ने ट्रॉमा मैनेजमेंट पर चर्चा की, अशोका आटो सेल्स की डॉ रंजना बंसल द्वारा विंगर एबुलेंस के लांच कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस दौरान डॉ रवि पचौरी, डॉ आरएन गोयल, डॉ पारुल अग्रवाल आदि मौजूद रहे।