आगरालीक्स.. आगरा में एक अलग ही तरह का हाई प्रोफाइल परिवार का मामला सामने आया है, पति अपनी पत्नी से घर में रहने पर किराया मांग रहा है। यह मामला महिला थाने पहुंच गया, यहां दोनों में विवाद के बाद धक्कामुक्की हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
आगरा में थाना न्यू आगरा निवासी युवती की शादी हरीपर्वत निवासी युवक से 10 साल पहले हुई थी, उनका आठ साल का बेटा है। युवती का आरोप है कि शादी के बाद से पति उससे पैसे की मांग करता आ रहा है। पति कभी साथ में ही नहीं रहा, एक घर में रहते हुए साथ नहीं है। आरोप है कि पिछले दिनों पति ने उससे कहा- घर में रहना है पैसे देने होंगे। उसने मना किया तो घर से निकाल दिया। वो मजबूरन मायके में रह रही है।एसओ महिला थाना अलका सिंह का मीडिया से कहना है कि युवती की शिकायत पर काउंसिलिंग की जा रही है।