आगरालीक्स… आगरा रीजन में एक हाई प्रोफाइल फैमिली में शादी के बाद युवती अपने पति के साथ हनीमून पर गई, वहां पता चला कि पति नपुंसक है, इस मामले में पति, ससुर और सास के खिलाफ धोखाधडी का मुकदमा दर्ज कराया गया है।
आगरा के मथुरा की युवती की शादी ग्वालियर के युवक से 15 मई 2017 में शादी हुई थी, धूमधाम से शादी के बाद वे दोनों मनाली हनीमून मनाए गए, हनीमून से लौटने के बाद युवती मथुरा में अपने मायके आ गई, युवती ने ससुराल जाने से मना कर दिया। उसके परिजनों ने युवती से ससुराल न जाने का कारण पूछा तो उसने हनीमून में पति संग हुई समस्या के बारे में जानकारी दी।
कमजोर है पति
युवती ने बताया कि हनीमून पर पता चला कि पति शारीरिक रूप से कमजोर है, उसके साथ पूरी जिंदगी नहीं रहा जा सकता है, युवती ने ससुराल जाने से साफ इन्कार कर दिया। परिजनों ने युवती की शादी में 32 लाख रुपये लगाए थे उन्हें धोखे में लेकर शादी करने पर पति, ससुर और सास के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
स्पा सेंटर में सेक्स रैकेट
स्पा सेंटर में पकडे गए हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट में थाईलैंड की एक युवती एचआईवी पॉजिटिव निकली, जबकि एक युवती प्रिग्नेंट है, आगरा के स्पा सेंटर में भी छापेमार कार्रवाई हो चुकी है। यहां भी बडे स्तर पर स्पा सेंटर चल रहा हैं, विदेशी पर्यटकों के शहर में आने के चलते स्पा सेंटर का धंधा तेजी से बढा है, आगरा के सेंटरों पर भी छापेमार कार्रवाई हो चुकी है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कोटा पुलिस ने 21 जुलाई की शाम को गुमानपुरा व जवाहर नगर क्षेत्रों में संचालित स्पा सेंटर में छापा मारकर यहां मसाज पार्लर की आड़ में चल रहे हाईप्रोफाइल इंटरनेशनल सेक्स रैकेट का खुलासा किया था। इस मामले से पुलिस ने थाईलैंड की 8 लड़कियों समेत 10 युवतियों और 7 पुरुषों को गिरफ्तार किया था। इसमें पार्लर संचालक राजेश माधवानी व उसकी पत्नी संजना माधवानी भी शामिल है।
थाईलैंड की एक युवती एचआईवी पॉजिटिव एक प्रिग्नेंट
जेल प्रशासन जेल द्वारा सेक्स रैकेट में पकडी गई थाईलैंड की युवती सहित सभी की मेडिकल जांच कराई गई। इनका यूरिनरी प्रिग्नेंसी टेस्ट कराया गया, इसमें एक युवती प्रिग्नेंट निकली, इसका अल्ट्रासाउंड कराया गय, इसमें प्रिग्नेंसी कंफर्म हो गई, जबकि थाईलैंड की एक युवती एचआईवी पॉजिटिव निकली है। इसके बाद से खलबली मची हुई है।
स्पा सेंटर पर आने वालों से की जा रही पूछताछ, बीमारी फैलने का खतरा
स्पा सेंटर में आने वाले वीवीआईपी लोगों से भी पूछताछ की जा रही है, एक युवती के एचआईवी पॉजिटिव निकलने से बीमारी फैलने का खतरा है। वहीं कोटा पुलिस ने पकड़ी गई थाई युवतियों के बारे में थाई दूतावास को भी सूचना भेज दी है, ऐसे में अब थाई दूतावास के सदस्य लगातार कोटा पुलिस के अधिकारियों के संपर्क में हैं और जल्द ही थाई दूतावास से सदस्य कोटा पहुंचकर पुलिस से पूरे मामले पर जानकारी जुटाएंगे. साथ ही पकड़ी गई थाई युवतियों की कानूनी तौर पर जो मदद हो सकेगी वो करेंगे.