आगरालीक्स…आगरा में शाहजहां के 364 वे उर्स पर 1221 मीटर लंबी सतरंगी चादर चढाई गई, उर्स पर तीसरे दिन भीड उमडी, सुबह से ही प्रवेश फ्री था, ऐसे में तमाम लोग ताजमहल पहुंचे।
आगरा के ताजमहल में शाहजहां का 364 मनाया जा रहा है, उर्स के तीसरे दिन गुरुवार सुबह से प्रवेश फ्री था, शाम को खुद्दाम ए रोजा कमेटी द्वारा 1221 मीटर लंबी चादर शाहजहां की कब्र पर
चढाई गई। चादर का एक हिस्सा ताजमहल मुख्य मकबरे पर था तो दूसरा हिस्सा रॉयल गेट पर।
रॉयल गेट पर शहनाई गूंजती रही, अजान के साथ तहखाने में स्थित शाहजहां और मुमताज की असली कब्रों को खोला गया। असली कब्रें उर्स के दौरान ही खोली जाती हैं,सामान्य दिनों में लोग तहखाने के ऊपर बनी सिम्बोलिक कब्रों को देखते हैं।