आगरालीक्स.. आगरा में यमुना एक्सप्रेस वे पर महिला का शव मिला है, खंदौली टोल प्लाजा के पास सर्विस रोड पर झाडियों में महिला का अधजला शव पडा हुआ था। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
आगरा में शनिवार सुबह लोगों ने सूचना दी कि यमुना एक्सप्रेस वे पर खंदौली इंटरचेंज के पास सर्विस रोड के बगल में झाडियों में शव पडा हुआ है। पुलिस पहुंच गई,शव झाडियों के पास पडा हुआ था। महिला का चेहरा जला हुआ था और अर्धनग्न अवस्था में शव पडा हुआ था। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
आगरा से नोएडा के रास्ते पर मिला शव
महिला का अधजला हुआ शव आगरा से नोएडा के रास्ते पर यमुना एक्सप्रेस वे के खंदौली इंटरचेंज पर मिला है। पुलिस महिला की शिनाख्त के प्रयास कर रही है, महिला का चेहरा जल हुआ है।