आगरालीक्स.. आगरा में यमुना एक्सप्रेस वे पर युवती का शव मिला है, युवती की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस छानबीन में जुटी हुई है, युवती के मुंह से खून निकल रहा है, पुलिस को आशंका है कि हत्या करने के बाद शव यमुना एक्सप्रेस वे पर फेंका गया है।
रविवार सुबह यमुना एक्सप्रेस वे पर शव पडे होने की सूचना पर पुलिस पहुंच गई, एक युवती का शव एक्सप्रेस के बगल में घास पर पडा हुआ था, उसके मुंह पर खून का निशान है, पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।