आगरालीक्स ..आगरा में यमुना एक्प्रेस वे पर हादसे के बाद लगी आग में ड्राइवर जलकर राख हो गया, उसे गाडी से निकलने का मौका नहीं मिला, दो व्यापारी घायल हो गए हैं। आग पर काबू पाने में काफी समय लग गया, भीषण हादसे के बाद अफरा तफरी मच गई।
रविवार को नोएडा से आगरा के लिए व्यापारी नदीम एवं लीलू निवासी लोनी गाजियाबाद पिकअप गाडी से ड्राइवर इंताज के साथ आ रहे थे। यमुना एक्सप्रेस वे पर मथुरा के पास पहुंचते ही पिकअप अनियंत्रित होकर पुलिया में जा घुसी, भीषण हादसे के बाद पिकअप में आग लग गई, व्यापारी पिकअप से कूद गए लेकिन ड्राइवर गाडी से नहीं निकल सका। कुछ ही देर में आग की लपटें तेज होती गई और देखते ही देखते ड्राइवर पिकअप में जलकर राख हो गया, हादसे में ड्राइवर के चोट लगने और रात का समय होने से पिकअप में आग बुझाने में समय लग गया इससे ड्राइवर की जान नहीं बच सकी।