Thursday , 12 February 2026
Home टॉप न्यूज़ Woman dial 100 number to fresh mood in Agra
टॉप न्यूज़बिगलीक्स

Woman dial 100 number to fresh mood in Agra

आगरा में मूड पफ्रेश करने के लिए 100 नंबर पर फोन करती थी महिला
आगरालीक्स… आगरा में दो महीने से 100 नंबर पर डालकर कर पुलिस को महिला का हत्या कर शव फेंकने की ​सूचना दे रही थी, पुलिस को मौके से कुछ नहीं मिलता था। पुलिस ने फोन करने वाली महिला को पकड लिया, उसने बताया कि मूड फ्रेश करने के लिए वह 100 नंबर पर फोन कर गलत सूचना देती थी।
पुलिस कंट्रोल रूम के नंबर डायल 100 पर दो महीने से महिला की हत्या कर लाश फेंके जाने की सूचना मिल रही थी, पुलिस पहुंचती तो कुछ नहीं मिलता था।
पुलिस ने छानबीन के बाद सूचना देने वाली महिला को ढूंढ निकाला। पुलिस की पूछताछ में उसने बताया कि वो मूड फ्रेश करने के लिए फर्जी सूचना देती थी। परिजनों के उसके मानसिक रूप से कमजोर होने की बात कहने पर मोबाइल जब्त कर छोड़ दिया गया।
सूचना फतेहपुर सीकरी के मई बुजुर्ग गांव के लिए दी जाती थी। पुलिस के पास दो महीने से यह महिला कॉल कर रही थी। कहती थी कि एक महिला की हत्या कर दी गई है। लाश को एक स्कूल के पास फेंक दिया गया है।
मूड फ्रेश करने के लिए सूचना
सूचना पर पुलिस दौड़ पड़ती थी। पीआरवी के साथ अधिकारी भी पहुंच जाते थे। मगर, कुछ नहीं मिलता। जब पुलिस महिला का नंबर मिलाती तो स्विच ऑफ हो जाता। कई बार कॉल करने पर महिला कोई जवाब नहीं देती थी। पिछले कई दिन से महिला ने कई बार कॉल किया। दो महीने में 70 बार कॉल किए। इस पर पुलिस टीम को लगाया गया। एचसीपी दयानंद ने पड़ताल की तो जिस नंबर से कॉल किए जा रहे थे, वह नरायच का निकला। पुलिस महिला के घर तक पहुंच गई। पूछताछ में महिला फोन करने का सही कारण नहीं बता सकी। उसका पति एक फैक्ट्री में काम करता है। महिला का कहना था कि जब भी उसे मूड फ्रेश करना होता था, वो कॉल कर देती थी। उसका बेटा भी साथ देता था।
मानसिक रूप से बीमार है महिला
वहीं परिजनों का कहना था कि महिला बिहार की रहने वाली है। वो मानसिक रूप से बीमार है। उसका मनोरोग चिकित्सक से इलाज चल रहा है। इस पर पुलिस वापस लौट आई। हालांकि महिला का मोबाइल जब्त कर लिया गया है।

फाइल फोटो

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News: DA VINCI Robotic surgery start in Yatharth Shantived Institute of Medical Sciences, Agra, Video

आगरालीक्स …Agra News: आगरा के यथार्थ शांतिवेद इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंसेज, आगरा...

बिगलीक्स

Agra News: Rs 3 crore fine in 10 month for Raja Ki Mandi Market

आगरालीक्स …Agra News: आगरा के राजा की मंडी बाजार के फुटपाथ पर...

बिगलीक्स

Agra News: Businessman son duped Rs 4.25 crore in Mobile game in Barhan Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में व्यापारी के खाते से उनके बेटे ने फ्री...

बिगलीक्स

Agra News: Rs 950 crore for Agra in UP Budget 2026, Rs 130 crore for SNMC, Agra

आगरालीक्स….Agra News: यूपी के बजट में आगरा को मिले 950 करोड़ रुपये,...

error: Content is protected !!