कान्हा के जन्म को बैकुंठ सी सजी मथुरा
आगरालीक्स… आगरा सहित पूरे देश में ठीक घंटे बाद मथुरा की जेल में नटखट कान्हा जन्म लेंगे, माखन चोर, बांसुरी बचईया कन्हैया के दर्शन को देश विदेश से भक्तों का सैलाब उमड पडा है।श्रीकृष्ण जन्मभूमि को भव्य सजाया गया है, यहां हजारों की संख्या में भक्त पहुंच गए हैं।
सोमवार रात 12 बजे श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर कान्हा के साथ ही देश और विदेश में घर घर कन्हैया का जन्मदिन मनाया जाएगा, इसके लिए आगरा, मथुरा, अलीगढ सहित सभी शहरों में मंदिरों को भव्य सजाया गया हैै।
श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर जन्माष्टमी पर सुबह से होने वाले कार्यक्रम:
– सोमवार सुबह शहनाई और नगाड़ों के वादन के साथ भगवान की मंगला आरती, पंचामृत अभिषेक, पवित्र स्त्रोत का पाठ होगा।
– सुबह 10 बजे श्रीकृष्ण जन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास महाराज और कािर्ष्ण गुरुशरणानंद महाराज देंगे पुष्पांजलि।
-रात 11 बजे श्रीगणेश विग्रह-नवग्रह पूजन।
-रात 12 बजे भगवान का प्राकट्योत्सव 12.10 बजे तक होगा।
-रात 12.15 से 12.30 बजे तक जन्माभिषेक।
-12.40 से 12.50 तक श्रंगार आरती के बाद 1.30 बजे होंगे दर्शन।
द्वारिकाधीश मंदिर:
-सोमवार सुबह 6 से 6.15 बजे मंगला, 6.30 से श्रृंगार और 8.30 बजे से ग्वाल राजभोग के दर्शन।
-शाम को 7.30 बजे से भोग संध्या आरती और शयन के दर्शन।
-रात को 10 बजे से जागरण और 11.45 बजे भगवान जन्म के दर्शन। बांकेबिहारी मंदिर में होगी मंगला आरती: वृंदावन के ठा. बांकेबिहारी मंदिर में सोमवार रात में ठाकुरजी का महाभिषेक होगा। इसके दर्शन भक्त नहीं कर पाएंगे। रात 1.30 बजे से 2 बजे तक ठाकुरजी की मंगला आरती होगी। जो वर्ष में सिर्फ एक बार ही श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर होती है।