आगरालीक्स …..आगरा में द केरला स्टोरी की तरह से मिशन लव जिहाद चला युवक, हिंदू बनाकर युवती से दोस्ती करने वाली युवती ने खोला मामला। मुकदमा दर्ज।

आगरा के थाना रकाबगंज क्षेत्र की रहने वाली युवती का आरोप है कि छह साल पहले 2017 में उसके मोबाइल पर एक मिस कॉल आई, जिस नंबर से कॉल आई उसने अपना नाम राजा बताते हुए बात करना शुरू कर दिया, युवती उससे बात नहीं करना चाहती थी लेकिन वह उसके पीछे पड़ा रहा। उसने खुद को हिंदू बताते हुए युवती से दोस्ती कर ली।
अपने घर पर ले जाकर करा दिया निकाह
युवती का आरोप है कि राजा एक दिन युवती को अपने बालूगंज स्थित घर पर ले गया, घर पहुंचने पर उसे पता चला कि वह मस्लिम है, युवती का आरोप है कि राजा ने उसे बंधक बनाकर निकाह करा दिया, निकाहनामे पर हस्ताक्षर करवा दिए। घर में कैद कर रखने लगा, शारीरिक और मानसिक शोषण किया।
बच्चे भी पैदा कराए
युवती का आरोप है कि वह उससे घर का काम कराता था, धर्म को लेकर टिप्पणी की, उससे बच्चे पैदा कराए। युवती उससे परेशान थी।
लव जिहाज मिशन पर कई युवतियों को फंसाया
युवती का आरोप है कि एक दिन उसे सुबूत मिले कि राजा कई युवतियों को लव जिहाद में फंसा चुका है, वह मिशन लव जिहाद पर है। युवती ने सुबूत जुटाए, कोर्ट के आदेश पर थाना रकाबगंज में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस जांच में जुटी है।