आगरालीक्स…(30 November 2021 Agra News) मथुरा में संत देव मुरारी बापू पर गंभीर आरोप. जान से मारने की धमकी के साथ दस लाख रुपये की चौथ मांगने का लगाया आरोप..पढ़ें पूरा मामला
आगरा रीजन के मथुरा में वृंदावन के चैतन्य विहार में रहने वाली महिला ने संत देव मुरारी बापू पर गाली गलौज करने, जान से मारने की धमकी देने और चौथ मांगने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है. महिला ने इनके साथ ही देा अज्ञात लोगों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कराया है. महिला का आरोप है कि बीते 3 अक्टूबर को वह अपने घर से स्कूटी से जा रही थी. कुछ दूरी पर ही देव मुरारी बापू का घर बना हुआ है. महिला का कहना है कि इनके घ्ज्ञर के आगे ऊंचे ऊचे ब्रेकर बने हुए हैं जिस पर वह असंतुलित होकर स्कूटी से गिर गईं. जब उसने इसकी शिकायत की तो आरोपियों ने उसे भद्दी भद्दी गालियां दीं और गलत तरीके से धक्का भी दिया.

महिला का आरोप है कि सौरभ गौतम और गौरव गौतम निवासी किशोरपुरा पर उनके 35 लाख रुपये हैं. इसका कोर्ट में केस चल रहा है कुछ दिन पहले देव मुरारी बाबू, सौरभ व गौरव दो लोगों के साथ मिलकर उनके घर आए और असलाह निकालकर मुकदमे को वापस लेने की कही. यही नहीं उसे जान से मारने की धमकी दी गई और दस लाख रुपये की चौथ मांगी गई. महिला ने इस संबंध में थाना कोतवाली में संत देव मुरारी बाबू, गौरव और सौरव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है. पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस संबंध में संत देव मुरारी बापू का कहना है कि उनका महिला से कोई विवाद नहीं है. उन्हें साजिश के तहत फंसाया जा रहा है. न तो उन्होंने उस महिला को धमकाया है और न ही गालियां दी हैं. ब्रेकर कॉलेनी में सहमति से बनाया गया था. पुलिस हमें जानबूझकर फंसा रही है.