Tuesday , 21 July 2026
Home टॉप न्यूज़ Woman gave her entire property to poor rickshaw puller…read full news here
टॉप न्यूज़देश दुनिया

Woman gave her entire property to poor rickshaw puller…read full news here

159

आगरालीक्स…बुजुर्ग महिला ने अपनी एक करोड़ की प्रॉपर्टी एक रिक्शेवाले के नाम कर दी. थोड़ा अजीब है लेकिन सच है…पढ़िए इसकी जायज वजह भी…

गरीब रिक्शाचालक के नाम कर दी पूरी जायदाद
हमारे देश में बड़े से बड़े दानवीर पैदा हुए हैं. महर्षि दधीचि हों या फिर दानवीर कर्ण. ये महापुरुष अपने दान की वजह से आज भी प्रसिद्ध हैं. वर्तमान में भी कई लोग ऐसे हैं जो कि निस्वार्थ भाव से लोगों के मानव कल्याण के लिए काम करते रहते हैं. कोई दान पुण्य करता है तो कोई लोगों को भोजन कराता है. कोरोनाकाल में कई लोग ऐसे ही काम की वजह से सामने आए हैं. फिर भी कोई अपनी सारी जायदाद किसी गरीब के नाम कर दे ऐसा सुनने में थोड़ा अचरज तो महसूस होगा ही, लेकिन ये सच है. ओड़िसा के कटक में रहने वाली एक बुजुर्ग महिला ने अपनी सारी जायदाद जो कि लगभग एक करोड़ रुपये की है, उसे एक रिक्शेवाले के नाम कर दी. आइए जानते हैं इसकी पूरी कहानी…

पति और बेटी की हो चुकी है मौत
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ओड़िसा के कटक में 63 साल की मिनाती पटनायक रहती हैं. इनके पति का एक साल पहले देहांत हो चुका है. घर में एकलौती बेटी थी उसने भी दिल का दौरा पड़ने के कारण दम तोड़ दिया. बुजुर्ग मिनाती पटनायक अब बिल्कुल अकेली हो गईं. हालांकि उनके भाई, बहन व पास और दूर के कई रिश्तेदार हैं, लेकिन उनका कहना है कि उनकी इस दुख की घड़ी में किसी ने मदद नहीं की. कई रिश्तेदार तो ऐसे हैं जिन्होंने उनका हाल तक नहीं पूछा. वो पिछले एक साल से दुखों का पहाड़ झेल रही हैं लेकिन एक रिक्शावाला और उसका परिवार ने उसे कभी अकेला नहीं छोड़ा. हर समय उसका ध्यान रखा. इस रिक्शावाले का नाम बुद्धा है जो कि बुजुर्ग महिला के ही घर में ​1994 से किराये पर रहता है.

बुद्धा उसके परिवार का हिस्सा
मिनाती का कहना है कि बुद्धा अब उसके ही परिवार का हिस्सा है. उसने उनकी बहुत देखभाल की है. बेटी को स्कूल छोड़ने भी ​अपने रिक्शा से बुद्धा ले जाया करता था. बुद्धा ने उनकी देखभाल करने के लिए कभी कोई कमी नहीं छोड़ी. यही नहीं उसका परिवार भी मिनाती की देखभाल में हमेशा लगा रहता. ऐसे में मिनाती पटनायक ने अपनी सारी जायदाद रिक्शाचालक बुद्धा के नाम कर दी.
मिनाती के अनुसार उसके सभी रिश्तेदारों के पास जायदाद है. वो हमेशा अपनी जायदाद किसी गरीब को ही दान करना चाहती थी. इसलिए बुद्धा को दान करने का फैसला किया. मिनाती के इस काम से लोग उनकी तारीफ भी कर रहे हैं.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

देश दुनिया

Rahul Gandhi and Akhilesh Yadav detained while staging a sit-in outside the PM’s residence

नई दिल्लीलीक्स…राहुल गांधी—अखिलेश यादव हिरासत में लिए गए. नई दिल्ली में प्रधानमंत्री...

टॉप न्यूज़

Agra: Body of a young man found in the Shahi Taalab of the Fatehpur Sikri…#agranews

आगरालीक्स…फतेहपुर सीकरी स्मारक के शाही तालाब में मिली युवक की लाश…कई दिन...

टॉप न्यूज़

Agra News: Gaanja worth ₹35 lakh was being transported via Agra; two smugglers were caught during a check…#agranews

आगरालीक्स…आगरा होकर सप्लाई को जा रहा था 35 लाख का गांजा. चेकिंग...

टॉप न्यूज़

Agra: Jaya Kishori Ji’s Bhagwat Katha in Agra from July 23 to 29….#agranews

आगरालीक्स…आगरा में जया​ किशोरी जी श्रीमद्भागवत कथा कहने आ रही हैं. 23...

error: Content is protected !!