आगरालीक्स ..आगरा में मां बेटी बडे होटल में ठहरतीं, बिल जमा किए बिना चली जाती हैं, 34 लाख का बिल जमा नहीं किया, होटल होलीडे इन में रुम बुक कराने के बाद पहुंची मां बेटी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। उनसे पूछताछ की जा रही है।
दिल्ली निवासी महिला और उसकी बेटी पिछले कई माह से आगरा के कई होटलों ठहरीं। वह होटलों का बिल चुकाए बिना गायब हो जाती हैं, उन पर होटलों का 34 लाख रुपये बकाया है। आगरा के होटल संचालकों ने एक दूसरे को मां बेटी के कारनामों के बारे में आगाह कर दिया था। ऐसे में शनिवार को मां बेटी ने होटल होलीडे इन में कमरा बुक कराया, इसकी जानकारी होटल एसोसिएशन को हो गई, उन्होंने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने मां बेटी दोनों से पूछताछ की तो मामला खुल गया।
दिल्ली की आईडी पर रह रहीं थी मां बेटी
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि पांच साल पहले उन्होंने दिल्ली में अपना मकान बेच दिया था। इसके बाद वह दिल्ली की आईडी पर ही होटलों में कमरा लेकर हठरतीं थीं। होटल से गायब हो जाने पर हो पता फर्जी होने के कारण होटल संचालक कुछ नहीं कर पाते थे। पिछले दो-तीन बरस में दोनों मां-बेटी आगरा के होटलों को करीब 34 लाख रुपये का चूना लगा चुकी हैं।