आगरालीक्स …आगरा में दिल दहला देने वाले हादसे में रेलवे ट्रैक पर मां बेटी की मौत हो गई, सिकंदरा रेलवे ट्रैक पर हादसा हुआ है, मां बेटी की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई है या कोई और कारण है। इसकी छानबीन में पुलिस जुटी हुई है।
शुक्रवार रात को आगरा के सिकंदरा क्षेत्र में सिनर्जी प्लस हॉस्पिटल के सामने रेलवे ट्रैक पर मां बेटी के शव मिले हैं, दोनों के शव ट्रेन की चपेट में आने से क्षत विक्षत हो गए। मौत कैसे हुई और मां बेटी की शिनाख्त के लिए पुलिस पूछताछ कर रही है।
9 जुलाई को हुआ हादसा
आगरा में बीएससी के छात्र का शव रेलवे ट्रैक पर मिला है, उसके पिता बीएसएनएल में एसडीओ हैं, छात्र ने अपनी मां के एटीएम से 4 लाख रुपये निकाल कर अपने दोस्त को दिए थे। परिजनों ने दोस्त पर हत्या के आरोप लगाए हैं, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
आगरा के सिकंदरा की आवास विकास कॉलोनी सेक्टर 10 निवासी बीएसएनएल में एसडीओ ब्रजेश के बेटे बीएससी के छात्र आशीष उपाध्याय 23 का शव आगरा झांसी रेलवे लाइन पर भांडई स्टेशन के पास मिला है। परिजनों का आरोप है कि आशीष ने अपनी मां मधु के एटीएम से 4 लाख रुपये निकाल लिए थे, यह रुपये उसने अपने दोस्त को देने के लिए निकाले थे।
दोस्त से पैसे मांगने पर हत्या के आरोप
परिजनों का आरोप है कि कुछ दिन पहले एटीएम से चार लाख रुपये निकलने की जानकारी हुई, आशीष से पूछा तो उसने बताया कि रुपये उसने अपने दोस्त को दिए हैं। इसके बाद से वह अपने दोस्त से रुपये मांग रहा था, लेकिन रुपये वापस करने के बजाया उसकी हत्या कर दी।पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।