आगरालीक्स ..आगरा में मंगलम शिला अपार्टमेंट की 11 वीं मंजिल से युवती ने लगाई मौत की छलांग, युवती की मौत। युवती की अमेरिका में रह रहे सॉफ्टवेयर इंजीनियर से 2017 में शादी हुई थी, शादी के तीन महीने बाद ही वह आगरा अपने मायके लौट आई थी।
आगरा के न्यू आगरा के 100 फुटा रोड के पास बहुमंजिला मंगलम शिला एस्टेट है, इसमें तमाम परिवार रहते हैं। गुरुवार को तेज आवाज हुई, लोग अपने अपार्टमेंट से बाहर निकल आए, नीचे खून से लथपथ युवती का शव पडा हुआ था।
11 वीं मंजिल से कूंदी युवती
पुलिस जांच में सामने आया है कि मंगलम शिला अपार्टमेंट की 11 वीं मंजिल में निधि अग्रवाल अपने पिता केशव अग्रवाल के साथ रहीं थी। उनकी 2017 में मूल रूप से बेलनगंज निवासी अमेरिका में रह रहे सॉफ्टवेयर इंजीनियर चिराग मित्तल से शादी हुई थी। शादी के तीन महीने बाद से दोनों के बीच में विवाद हो गया, निधि अग्रवाल ने अपने पति चिराग मित्तल पर मारपीट के आरोप लगाए, इसके बाद वह आगरा अपने मायके लौट आई थी। निधि अग्रवाल 11 वीं मंजिल पर अपने मायके में रह रही थी। गुरुवार को वह 11 वीं मंजिल से नीचे कूद गई। निधि अग्रवाल की मौत से घर में कोहराम मचा हुआ है।
कोर्ट में तलाक के लिए डाला था केश
शादी के तीन महीने बाद ही निधि अग्रवाल अमेरिका में अपनी पति चिराग मित्तल द्वारा मारपीट करने के बाद आगरा मायके में आ गई थी। वह मंगलम शिला अपार्टमेंट की 11 वीं मंजिल पर रह रही थी, पति से विवाद होने के बाद कई बार सुलह के प्रयास किए गए कोई बात नहीं बनी तो कुछ महीने पहले तलाक के लिए कोर्ट में केस डाला था। पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि निधि अग्रवाल पिछले कुछ दिनों से गुमसुम रह रही थी, किसी से ज्यादा बात नहीं करती थी। निधि की मौत से परिवार सदमे में है।