आगरालीक्स.. आगरा में जूता कारोबारी पर युवती ने कराया रेप का मुकदमा, समझौता कराने के लिए विहिप नेता पर 10 लाख रुपये लेने का आरोप, जूता कारोबारी ने विहिप नेता की आडियो रिकॉर्डिंग होने का किया दावा, जांच में जुटी पुलिस।
आगरा में 20 जनवरी को जूता कारोबारी मोहम्मद अरशद, उसके भाई मोहम्म जाहिद सहित चार के खिलाफ थाना जगदीशपुरा में जगदीशपुरा क्षेत्र की युवती के रेप और जान से मरने की धमकी के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। इस मामले में पीडित जूता कारोबारी खालिद ने प्रेसवार्ता में एक विहिप नेता पर युवती के साथ साजिश रचकर उसके भाई अरशद को पफंसाने, रेप का मुकदमा दर्ज करने की धमकी देकर 10 लाख रुपये वसूलने के आरोप लगाए हैं, इसकी आडियो रिकॉर्डिंग होने का दावा किया है। आरोप है कि युवती और विहिप नेता ने 15 लाख रुपये और मांगे, नहीं देने पर 20 जनवरी को मुकदमा दर्ज करा दिया। इस मामले की जांच चल रही है।