आगरालीक्स …आगरा के होटल में महिला के साथ रेप, तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज।
आगरा के थाना जगदीशपुरा में महिला ने होटल में ले जाकर गैंग रेप के आरोप में गांव अयेला सैंया निवासी राकेश, खेरागढ निवासी गोपाल और राज ठाकुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
यह है मामला
आगरा के जगदीशपुरा क्षेत्र की रहने वाली महिला का आरोप है कि वह नगर निगम में डूडा के आवास का आवंटन कराने की जानकारी लेने पहुंची। वहां उसे गोपाल और राकेश मिले, उन्होंने कहा कि वे आवास का आवंटन करते हैं और उसे आवास दिलवा देंगे। महिला का मोबाइल नंबर ले लिया।

दो होटलों में किया रेप
महिला का आरोप है कि दो सितंबर को उसके पास गोपाल ने पफोन किया और उसे बोदला चौराहे पर बुलाया, यहां कोल्डड्रिंक में नशीली दवा दे दी, इससे वह अर्धबेहोश हो गई। उसे सिकंदरा के एक होटल में ले गए, आरोप है कि गोपाल ने उसके साथ रेप किया। इसके बाद कहा कि होटल में एसी नहीं चल रहा है दूसरे होटल में चलते हैं। उसे दूसरे होटल में ले गए, वहां राज ठाकुर पहले से मौजूद था, उसने भी महिला के साथ रेप किया। इस मामले में मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस जांच में जुटी है।