आगरालीक्स…. आगरा में पुलिस विभाग से जुडी हुई एक महिला वैज्ञानिक की फेसबुक पर युवक से दोस्ती हुई, वे ट्रैपिंग का शिकार हो गई। फेसबुक फ्रेंड ने भारत में बीज का कारोबार डालने का झांसा देकर आठ बैंक खातों में 14 लाख रुपये ट्रांसफर करवा लिए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
शाहगंज क्षेत्र की रहने वाली महिला वैज्ञानिक की कुछ महीने पहले फेसबुक पर विदेशी युवक से दोस्ती हो गई, चैट आगे बढी तो एक दूसरे के नंबरों का आदान प्रदान हो गया। इसके बाद मैसेंजर पर चैटिंग होने लगी। इसके बाद फोन पर कॉल और व्हाटस एप पर भी फेसबुक फ्रेंड से चैटिंग शुरू हो गई। एक दूसरे को काम से लेकर पर्सनल जिंदगी के बारे में जानकारी देने लगे। इस तरह आगे बात बढती गई।
कारोबार का झांसा देकर मनी ट्रैपिंग
शातिर फेसबुक फ्रेंड को लगा कि महिला वैज्ञानिक उसकी बातों पर पूरा भरोसा करने लगी है और उससे हर बात शेयर करती है तो उसने जाल बुना। महिला वैज्ञानिक से कहा कि वह भारत में बीज का काम करना चाहता है, इसके लिए उनसे भी जानकारी मांगी। बीज के कारोबार से मोटी कमाई के सपने दिखाए। इस तरह महिला वैज्ञानिक उसके जाल में फंस गई। शातिर विदेशी फेसबुक फ्रेंड ने उससे आर्थिक मदद मांगी, इस पर महिला वैज्ञानिक तैयार हो गई।
उसने दिल्ली, बरेली सहित भारत के आठ अलग-अलग बैंक खातों में करीब 14 लाख रुपये जमा करा लिए। इसके बाद भी उन्हें शातिर ने अपना मोबाइल नंबर बंद कर दिया। व्हॉट्स एप 14 लाख रुपये की ठगी का अहसास नहीं हुआ। लेकिन कुछ दिन बाद ही फेसबुक फ्रेंड ने फेसबुक अकाउंट डिलीट कर दिया। उसका मोबाइल नंबर भी बंद हो गया, इस पर महिला वैज्ञानिक के होश उड गए। शाहगंज पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। इस तरह की घटनाएं आगरा में पहले भी हो चुकी हैं, मनी ट्रैपिंग का शिकार युवतियों को बनाया जाता है।
Leave a comment