आगरालीक्स… आगरा में रक्षाबंधन पर पुलिस अधिकारियों ने महिला कांस्टेबल से राखी बंधवाई, अनाथाश्रम से लेकर रामलाल व्रदृधाश्रम सहित जगह जगह रक्षाबंधन मनाया गया। भाई ने बहन की सुरक्षा का संकल्प लिया, बहनों ने कलाई पर राखी बांधी और भाई को घेवर खिलाया, भाई ने भी बहन को उपहार दिए।
आगरा में रक्षाबंधन पर गुरुवार को सीओ सदर विकास जायसवाल ने महिला कांस्टेबल से राखी बंधवाई, इंस्पेक्टर सदर कमलेश सिंह सहित पुलिस कर्मियों ने महिला कांस्टेबल को उपहार दिए।