आगरालीक्स… आगरा में पर्यटन को बढावा देने के लिए वल् र्ड बैंक की टीम प्लानिंग कर रही है, इसके तहत कई कार्य किए जाने हैं। टीम ने सोमवार सुबह कछपुरा में पर्यटन योजनाएं विकसित करने के लिए डीजी टूरिज्म के साथ निरीक्षण किया, यहां की यथास्थिति को देखा और टूरिज्म के प्रोजेक्ट पर चर्चा की।
वल् र्ड बैंक की टीम सोमवार सुबह सात बजे ताजमहल पहुंची, यहां टीम ने ताज का दीदार किया, इसके बाद शाहजहां गार्डन होते हुए टीम कछपुरा पहुंची, कछपुरा के ग्रामीण इलाके को देखा, इसे विकसित किए जाने पर डीजी टूरिज्म के साथ टीम ने प्लानिंग की। टीम में एक्सपर्ट के साथ ही फोटोग्राफर भी हैं, उन्होंने कछपुरा के फोटो लिए।
को मूल सुविधाओं सड़क, नाली, पानी, शौचालय के साथ ही सौन्दर्यीकरण तथा रोजगार के साधन भी उपलब्ध कराये जायेंगे।
उ0प्र0 के प्रमुख सचिव सूचना एवं महानिदेशक पर्यटन श्री नवनीत सहगल ने ताजमहल के पास कछपुरा गांव में बर्ल्ड बैंक टीम निदेशकां के साथ निरीक्षण के दौरान कहा कि प्रदेश सरकार पर्यटन क्षेत्र में विकास के लिए निरन्तर प्रयासरत है। उन्होने कहा कि इस प्रोजेक्ट के तहत गांव में जो लोग रहते हैं उनकी स्थिति में सुधार लाने के प्रयास किये जायेंगे, जिससे उन्हें रोजगार के साधन कैसे उपलब्ध हों। उन्होंने बताया कि विश्व बैंक मे आठ देशों के डायरेक्टर इस प्रोजेक्ट को देखने आये हैं, जिसके अन्तर्गत प्रदेश सरकार चाहती है कि इस पूरे क्षेत्र का समुचित विकास और सौन्दर्यीकरण कराया जाये। और आगरा आने वाले पर्यटक ताजमहल के आस-पास क्षेत्र को देखकर प्रफुल्लित होंगे, जिससे पर्यटकों के रूकने की संख्या को बढ़ाया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि इस प्रोजेक्ट के तहत एक ही फेस में कार्य शुरू होगा, जिससे गांव में कूड़ा निस्तारण की समस्या का भी आसानी से हल निकाला जायेगा। उन्होंने बताया कि गांव वालों के सुझाव से ही इस प्रोजेक्ट को बनाया गया है जिसका जल्द ही शुभारम्भ कराया जायेगा।
बर्ल्ड बैंक टीम के तहत आठ देशों के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर तथा साउथ एशियन बर्ल्ड बैंक की रीजनल कोर्डीनेटर स्टेफेनिया अवाकर्ली का मुगल हेरिटेज वॉक संस्था के सचिव राधामोहन तथा अध्यक्ष लखन कुमार सहित सभी पदाधिकारियों ने बर्ल्ड बैंक टीम का फूल माला पहनाकर व तिलक कर स्वागत किया, और सभी सदस्यों को स्वल्पाहार भी कराया। जिससे टीम के सभी बोर्ड ऑफ डायरेक्टर प्रफुल्लित नजर आ रहे थे। निरीक्षण के समय जिलाधिकारी पंकज कुमार, संयुक्त निदेशक पर्यटन पीके सिंह, उपनिदेशक अनूप श्रीवास्तव, क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी दिनेश कुमार सहित बर्ल्ड बैंक टीम के सभी सदस्यगण उपस्थित थे।
Leave a comment