Monday , 26 October 2026
Home बिगलीक्स World Famous tabla player Ustad Zakir Hussain in ICU
बिगलीक्स

World Famous tabla player Ustad Zakir Hussain in ICU

523

आगरालीक्स…ताजमहल को ‘वाह ताज’ की उपमा देने वाले मशहूर तबला वादक उस्ताद जाकिर हुसैन की हालत नाजुक है, अमेरिका में इलाज चल रहा है। इससे पहले उनके निधन की खबरें आने लगीं थी, उनके परिजनों ने हालत नाजुक होने की बात कहते हुए सलामती की दुआ करने के लिए कहा है।

र तबला वादक उस्ताद जाकिर हुसैन को दिल से जुड़ी समस्याओं के बाद अमेरिका राज्य कैलिफोर्निया के सैन फ्रांसिस्को में भर्ती कराया गया था. यहां उनका इलाज आईसीयू में चल रहा है।

मुंबई में जन्मे उस्ताद जाकिर हुसैन का जन्म 9 मर्च 1951 को हुआ था. इन्हें 1988 में पद्मश्री, 2002 में पद्म भूषण और 2023 में पद्म विभूषण से नवाजा गया था. जाकिर हुसैन को तीन ग्रैमी अवार्ड भी मिल चुके थे. उनके पिता का नाम उस्ताद अल्लाह रक्खा कुरैशी और मां का नाम बीवी बेगम था. जाकिर के पिता भी तबला वादक थे.’

आगरा से जुड़ी हैं स्मृतियां
विश्व विख्यात तबला वादक उस्ताद जाकिर हुसैन की आगरा से भी काफी खूबसूरत स्मृतियां जुड़ी हैं. टीवी पर उनका चाय की कंपनी का विज्ञापन ताज के साये में ही शूट किया गया था जिसमें वह वाह ताज…कहते हैं. 15 जनवरी 2014 को भी वे ताजनगरी में आए थे. ताज नेचर वॉक में हुए एक कार्यक्रम में उन्होंने अपने तबले पर शानदार प्रस्तुति दी थी. उनकी कला के हुनर को देखकर उस वक्त सब हैरान रह गए, जब तबला राधे कृष्ण बोलने लगा. तरह—तरह की आवाज में उस्ताद ने तबले पर थाप दी थी. इसके अलावा 2019 में भी वे ताजमहल का दीदार करने अपनी पत्नी के साथ आए थे. ताज देखने के बाद उस्ताद ने आगरा किला और फतेहपुर सीकरी का भी भ्रमण किया था.

https://twitter.com/IndiaToday/status/1868333735692898405
Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Crime News: Miscreants entered a house in Agra in broad daylight and made off with jewellery and cash worth ₹14 lakh…#agranews

आगरालीक्स…दुस्साहस, आगरा में दिनदहाड़े घर में घुसे बदमाश. 14 लाख की ज्वैलरी...

बिगलीक्स

Agra News: Native Of Agra Sub Inspector Arun Chahar died in road accident in Muzaffarnagar

आगरालीक्स दुखद आगरा के रहने वाले मुजफ्फरनगर की सिविल लाइन चौकी इंचार्ज...

बिगलीक्स

Agra Weather News: Today weather forecast of Agra

आगरालीक्स आगरा में सुबह का तापमान 20 डिग्री से नीचे पहुंच गया...

बिगलीक्स

Agra News: All News Papers review 25th October 2026

आगरालीक्स आगरा का 25 अक्टूबर का मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ विधानसभा मतदाता सूची...

error: Content is protected !!