Sunday , 23 February 2025
Home agraleaks Worship these metal Shivling to fulfill the wish#agranews
agraleaksअध्यात्मटॉप न्यूज़देश दुनियाबिगलीक्सयूपी न्यूजसिटी लाइव

Worship these metal Shivling to fulfill the wish#agranews

आगरालीक्स(03rd Augsut 2021 Agra News)… सावन में सोमवार या प्रदोष के दिन भगवान शिव का अभिषेक करने से फल गई गुना मिलता है। अगर किसी खास फल की इच्छा है तो इन धातु के शिवलिंग की करें पूजा…।

हर मनोकामना पूरी होती है
भगवान शिव का अभिषेक हर दिन करना चाहिए। लेकिन श्रावण मास में रोजाना या हर सोमवार या प्रदोष वाले दिन विशेष कुछ खास है। यह दिन भगवान शिवजी के लिए विशेष रूप से प्रिय माने जाते हैं। कई ग्रंथों में इस बात का वर्णन मिलता है। भगवान शिव का अभिषेक करने पर उनकी कृपा हमेशा बनी रहती है। भक्त की हर मनोकामना पूरी होती है।

धर्म सिन्धु में है उल्लेख


कैलाश मंदिर के महंत गौरव गिरि के अनुसार, धर्म सिन्धु के दूसरे परिच्छेद के अनुसार, अगर किसी खास फल की इच्छा हो तो भगवान के विशेष शिवलिंग की पूजा करनी चाहिए। इससे फल जल्दी मिलता है। मनोकामना पूरी होती है। महंत गौरव गिरि के अनुसार, जानिए किस धातु के शिवलिंग की पूजा पर क्या मिलता है।

कैलाश मंदिर के महंत गौरव गिरि

ये मिलता है फल
सोने के शिवलिंग पर अभिषेक करने से सत्यलोक (स्वर्ग) की प्राप्ति होती है।
मोती के शिवलिंग पर अभिषेक करने से रोगों का नाश होता है।
हीरे से निर्मित शिवलिंग पर अभिषेक करने से दीर्घायु की प्राप्ति होती है।
पुखराज के शिवलिंग पर अभिषेक करने से धन-लक्ष्मी की प्राप्ति होती है।
स्फटिक के शिवलिंग पर अभिषेक करने से मनुष्य की सारी कामनाएं पूरी हो जाती हैं।
नीलम के शिवलिंग पर अभिषेक करने से सम्मान की प्राप्ति होती है।
चांदी से बने शिवलिंग पर अभिषेक करने से पितरों की मुक्ति होती है।
ताम्बे के शिवलिंग पर अभिषेक करने से लम्बी आयु की प्राप्ति होती है।
लोहे के शिवलिंग पर अभिषेक करने से शत्रुओं का नाश होता है।
आटे से बने शिवलिंग पर अभिषेक करने से रोगों से मुक्ति मिलती है।
मक्खन से बने शिवलिंग पर अभिषेक करने पर सभी सुख प्राप्त होते हैं।
गुड़ के शिवलिंग पर अभिषेक करने से अन्न की प्राप्ति होती है।

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News: Police caught fake crime branch inspector, who was threatening and demanding Rs 50 thousand…#agranews

आगरालीक्स…शॉकिंग, आगरा में एक शातिर कमर पर पिस्टल लगाकर खुद कोे क्राइम...

बिगलीक्स

Agra News Video : UP will be One trillion economy state says CM Yogi in Unicorn conclave in Agra #Agra

आगरालीक्स ..वीडियो …Agra News : आगरा में स्टार्टअप यूनिकॉर्न कान्क्लेव में सीएम...

कुंभ 2025बिगलीक्स

Pragraj News : Huge crowd of devotees & Jam last week end of Mahakumbh#Pragraj

प्रयागराजलीक्स…Pragraj News : महाकुंभ के आखिरी वीकएंड पर भीषण जाम, संगम के...

बिगलीक्स

Agra News : Three send to jail for comment on girl student going to home from college#Agra

आगरालीक्स …Agra News : आगरा में कॉलेज से घर जा रहीं तीन...

error: Content is protected !!