आगरालीक्स …आप स्वस्थ्य रहना चाहते हैं, चेहरे पर लालामी बने रही तो आप क्या खा रहे हैं इससे कम जरूरी यह नहीं है कि कब खा रहे हैं। आगरा की डायटीशियन सुरभि उपाध्याय से जाने किस तरह तैयार करें अपना डाइट प्लान।

लोग मोटापा, ब्लड प्रेशर , डायबिटीज, हॉर्मोन इमबैलेंस जैसे गंभीर बीमारी का शिकार होते जा रहे है| आइये ! कैसे हम खाने से पहले अपने आहार की भविष्यवाणी करे जिससे इन सब को रोका जा सके जो इस प्रकार है :-
- डाइट प्लान – यहाँ पुरे दिन की आहार तालिका तैयार होती जिसमे आपको कब , कैसे, क्या खाना है | यह प्लान किया जाता है |
२. समयानुसार खाने की आदत – खाना सही समय पर खाने पर उसे पचाने में मदद होती है | आपको अच्छी नींद और सेहत के लिए अच्छा होता है |
ब्रेकफास्ट(सुबह आठ से नौ बजे), लंच (दोपहर 12 से दो बजे ), डिनर (रात सात से नौ बजे) इस तरह टाइम टेबल बना सकते है | - कुकिंग मेथोड – आप किस पाक विधि जैसे डीप फ्राई, नॉनस्टिक , रोस्ट, ड्राई आदि विधि से यह आपके खाने को रंग , रूप, स्वाद, हल्का-भरी आदि बनाता है| यह आप पर निर्भर करता है आप किस विधि से हल्लका व सुपाच्य खाना बना सकते है |
- संतुलित आहार – खाने में सभी फ़ूड ग्रुप को सम्म्लित करना चाहिये जिससे रेनबो डाइट मिल सके | सभी पोषक तत्व पर्याप्त व उचित मात्रा में मिल सके जिससे किसी पोषक तत्व की कमी न हो सके|
- खाने में भिन्नता- खाने में बदलाव व नयी -नयी सामग्री डालकर उनका रंग , रूप , आकार , स्वाद बदलाव लाके नयी-नयी रेसिपीज तैयार करना चाहिये जिससे खाने में बोरियत न हो और खाना स्वादिस्ट बने |
- उपलब्ध आहार सामग्री – खाना ऐसा हो आस -पास उपलध , स्थानीय व मौसम के अनुसार होना चाहिए जिससे स्थानीय लोगो का विकास हो सके और सस्ते अच्छे किस्म में अच्छा खाना मिल सके|
- आहार सुनिशिचत करे- डाइट प्लान करते वक़्त खाने का मेनू सुनिश्चित करना चाहिए| कितनी मात्रा में कितनी सामग्री डालनी है , क्या खाना है, क्या नहीं यह पता चल जाता है|
- फ़ूड लेबल – खाना खाने से पहले यह सुनिश्चित करले कि आप क्या खा रहे तेल, ,नमक व मीठा आदि लेना चाहिए| कम मात्रा में लेने से ब्लड प्रेशर और डायबिटीज जैसी बीमारी में राहत देता है|
- सही मात्रा में पानी – शरीर को संतुलित व डेटोक्सिफिकेशन के लिए हमे 7-8 गिलास पानी पीना चाहिए| यह हमारे शरीर के तापमान को कण्ट्रोल करता है |
- ओवरईटिंग – आहार की अधिकता या न्यूनता हमारे शरीर पर प्रभाव डालती है| इसलिए संतुलित व अनुपात में भोजन लेना चाहिए| ओवर ईटिंग से शरीर में रोग लगते है|
- ताजा व स्वस्थ खाना- खाना हमेशा ताजा व स्वस्थ होना चाहिए| बासी खाना से कब्ज व गैस की समस्या हो जाती है|
- मोर फाइबर- खाने में फाइबर,सलाद और सब्जियों का अधिक सेवन करना चहिये|
- फिजिकल एक्टीविटी- आपकी क्रियाशीलता व जीवन शैली आपका भविष्यवाणी तय करता है | आप जितना सक्रिय व एक्सरसाइज करेंगे उतना ही आप स्वस्थ और खुश रहेगे| अच्छी डाइट और एक्सरसाइज आपका अच्छा भविष्य बना सकता है|