आगरालीक्स ……(Agra News 23rd November) यमुना एक्सप्रेस वे का नाम बदलेगा नाम, आगरा में जन्मे पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम से जाना जाएगा यमुना एक्सप्रेस वे।
आगरा से नोएडा के बीच बने 169 किलोमीटर लंबे यमुना एक्सप्रेस वे की नींव बसपा सरकार में रखी गई और सपा सरकार में यमुना एक्सप्रेस वे पूरा हुआ। इससे आगरा से नोएडा के बीच का सफर कम हो गया। अब भाजपा सरकार में यमुना एक्सप्रेस वे का नाम बदलने जा रहा है।

जेवर एयरपोर्ट के शिलान्यास पर नाम बदलने की घोषणा
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, नोएडा के जेवर में एशिया का सबसे बड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनाया जाना है, इसका शिलान्यास 25 नवंबर को पीएम नरेंद्र मोदी करेंगे। इसी दौरान यमुना एक्सप्रेस वे का नाम बदलने की घोषणा की जाएगी। यमुना एक्सप्रेस वे को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का नाम दिया जा सकता है। इसके बाद यमुना एक्सप्रेस वे अटल बिहारी वाजपेयी एक्सप्रेस वे हो जाएगा।