यूपीलीक्स….. महिला डिग्री कॉलेज का प्रोफेसर छात्राओं को जाल में फंसाने के बाद चला रहा था सेक्स रैकेट। छात्रा ने किया खुलासा,
यूपी के पीलीभीत के प्रतिष्ठित महिला डिग्री कॉलेज का सनसनी खेज मामला सामने आया है। कॉलेज की छात्रा ने सदर कोतवाली क्षेत्र में तहरीर दी है, इस पर मुकदमा दर्ज किया गया है। इसमें आरोप लगाए हैं कि कॉलेज में 2016 से गणित विभाग में प्रो कामरान आमल खान तैनात हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आरोप है कि प्रो कामरान आलम खान छात्राओं को जाल में फंसाकर अपने कमरे पर ले जाता था। नशीला पदार्थ खिलाकर उनसे अश्लील हरकत करता था, इसके साथ ही संबंध बना लेता था।
सेक्स रैकेट चलाने का आरोप
आरोप है कि छात्राओं को जाल में फंसाकर संबंध बनाने के बाद प्रोफेसर उन्हें बाहर भेजता था, इस तरह वह सेक्स रैकेट चला रहा था। इस मामले को लेकर 20 नवंबर को एक युवक ने कॉलेज में शिकायत की लेकिन इसे गंभीरता से नहीं लिया गया। इसके बाद छात्रा ने थाने में पहुंचकर तहरीर दी।

आकास्मिक अवकाश पर चला गया प्रोफेसर
छात्रा की तहरीर पर थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सीओ सिटी सुनील दत्त का मीडिया से कहना है कि छात्रा की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर दो टीमें लगाई गई हैं। आरोपी फरार है, सेक्स रैकेट का मामला अभी सामने नहीं आया है। उधर, प्रोफेसर सोमवार को एक दिन के आकास्मिक अवकाश का प्रार्थना पत्र कार्यवाहक प्राचार्य की टेबल पर रखकर चला गया।