आगरालीक्स…(30 July2021 Agra News)। यमुना किनारा रोड को बंद किया जा रहा है। इससे लोगों की परेशानी बढ़ने जा रही है। इसके साथ ही…।
एक अगस्त से होगा बंद
यमुना किनारा रोड को एक अगस्त से बंद किया जा रहा है। यहां आगरा स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत काम होना है। 15 सितंबर तक रोड बंद रहेगा। इसके अलावा पुरानी मंडी तिराहा से हावर्ड पार्क प्लाजा तक भी रोड बंद रहेगी। यहां भी काम किया जाएगा। दरअसल, जीवनी मंडी वाटर वक्र्स से ताजगंज तक 1200 एमएम की पाइप लाइन डाली जानी है। इसके लिए चरणबद्ध तरीके से काम चल रहा है। अब पांचवें चरण के लिए काम की शुरुआत होनी है। वहीं ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को परेशानी न हो, इसके लिए इंतजाम किए हैं।
झलकारी बाई तिराहे तक बिछी पाइपलाइन
जीवनी मंडी वाटरवर्क्स से लेकर झलकारी बाई तिराहा तक पाइप लाइन डाली जा चुकी है। अब पुरानी मंडी तिराहा से हावर्ड पार्क प्लाजा तक काम किया जाएगा। आगरा स्मार्ट सिटी और ट्रैफिक पुलिस की टीम ने शुक्रवार को दोनों ही सड़कों का निरीक्षण किया। तय किया गया कि एक अगस्त से 15 सितंबर तक दोनों रोड की एक-एक लेन को बंद किया जाएगा। आगरा स्मार्ट सिटी के अधिकारी ने बताया कि वेदांत मंदिर से आंबेडकर पुल तक 200 मीटर की लेन बंद होगी। आंबेडकर पुल से झलकारी बाई तक दोनों ही लेन पर आवागमन चलता रहेगा। इस रूट पर रोडवेज बसों का संचालन नहीं होगा। इस दौरान वाहनों को अन्य मार्गों को निकाला जाएगा।