Monday , 10 February 2025
Home बिगलीक्स Yamuna water level cross 493 feet in Agra, Water flow in Mokshdham, Tajganj
बिगलीक्स

Yamuna water level cross 493 feet in Agra, Water flow in Mokshdham, Tajganj

आगरालीक्स…आगरा में यमुना में बाढ के हालात बन गए हैं, ताजगंज श्मशान घाट में यमुना का पानी आने के बाद अंतिम संस्कार करने पर रोक लगा दी है। कई कालोनियों में बाढ का पानी आने की आशंका को देखते हुए अलर्ट किया गया है।
दिल्ली के बाद मथुरा में यमुना उफान लेने के बाद आगरा में भी हालत बिगडते जा रहे हैं। गोकुल बैराज से छोडे जा रहे पानी के बाद आगरा में यमुना का जलस्तर लगातार बढ रहा है। बुधवार को यमुना का जल स्तर 493 3 फीट तक पहुंच गया। इससे ताजगंज श्मशान घाट में पानी भर गया है, बुधवार को श्मशान घाट में पानी भरने के बाद अंतिम संस्कार पर रोक लगा दी गई।
इस तरह बढ रहा आगरा में यमुना का जलस्तर
ओखला से 79 हजार क्यूसेक पानी छोडा गया था, यह गोकुल बैराज पर पहुंचा तो मथुरा में सडक पर पानी आ गया, अब यह आगरा की तरफ बढ रहा है। बुधवार शाम तक 493.3 फीट को पार गई यमुना गुरुवार शाम तक लो फ्लड लेवल 495 फीट तक पहुंच सकती है। वहीं फ्लड लेवल 499 फीट है।
मथुरा से छोडे गए 23 हजार क्यूसिक पानी के बाद सोमवार को आगरा में यमुना का जल स्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच गया। कैलाश मंदिर, बल्केश्वर, हाथी घाट पर यमुना लबालब दिखाई दे रही हैं। ताजमहल के पीछे भी यमुना लबालब हैं, जलस्तर बढने से यमुना खतरे के निशान को छू लेगी। इससे पहले रविवार सुबह दस बजे ताजेवाला डैम से 1.83 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। इसके साथ ही ओखला बैराज से 52 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। पीछे से पानी आने की स्थिति को देखते हुए गोकुल बैराज से सुबह आठ बजे ही 19 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा था। वहीं ताजेवाला से पूरे दिन हर घंटे पर एक लाख क्यूसेक से अधिक पानी छोड़ा जाता रहा। आगरा में यमुना का फ्लड लेबल 499 फीट है।
मथुरा में सडक पर यमुना का पानी
मंगलवार दोपहर में मथुरा में यमुना का पानी सड़कों तक पहुंच चुका है। यमुना खतरे के निशान से महज .37 सेंटीमीटर ही नीचे बह रही है। यमुना का का पानी नौहझील- शेरगढ़ मार्ग से आगे अड्डा मल्हान तक घुस आया है। तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों को प्रशासन सुरक्षित स्थानों पर भेज रहा है। खबर लिखे जाने तक यमुना का जलस्तर 166 मीटर तक पहुंच चुका था।

Related Articles

बिगलीक्स

Photo News: More than three thousand runners ran for 21 km half marathon in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में 21 किमी. हाफ मैराथन के लिए तीन हजार से अधिक...

बिगलीक्स

Agra News: Young man shot dead in front of St. Peter’s in Agra…#agranews

अगरालीक्स….आगरा में सेंट पीटर्स के सामने युवक की गोली मारकर हत्या. बाइक...

बिगलीक्स

Agra News: Accident in Agra, Uncontrolled Bolero fell into ditch…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में एक्सीडेंट. अनियंत्रित बोलेरो खाई में गिरी आगरा के थाना बसई...

बिगलीक्स

Agra News: A young man who demanded 20 lakh Chauth from a businessman and threatened to kill him in Agra arrested…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में व्यापारी से 20 लाख की चौथ मांगने और जान से...