आगरालीक्स…साल 2025 में छाया रहा मुस्कान के ‘नीले ड्रम’ का खौफ. हनीमून पर राजा रघुवंशी मर्डर केस ने पूरे देश को चौंकाया तो आगरा, औरैया, संभल की घटनाओं ने फैलाई दहशत….
साल 2025 जा रहा है…लेकिन ये साल अपने पीछे उस खौफ, दहशत को छोड़कर भी जा रहा है जो कि पूरे साल देशभर में चर्चा का विषय बनी रही. मेरठ की मुस्कान ने प्रेमी के साथ पति की हत्या कर शव के टुकड़े किए और उन्हें नीले ड्रम में भरकर सीमेंट से चिन दिया. इस घटना ने हर किसी को हिला कर रख दिया. हाल ये रहा कि नीला ड्रम खौफ का दूसरा रूप बन गया और पूरे साल सोशल मीडिया पर यह छाया रहा. अपनी नई नवेली पत्नी के साथ मेघालय में हनीमून पर गए राजा रघुवंशी के मर्डर ने पूरे देश को चौका कर रख दिया जब सामने आया कि उसकी नई नवेली पत्नी सोनम ही राजा रघुवंशी के मर्डर की मुख्य आरोपी है. इसके अलावा कई ऐसी घटनाएं हैं जिन्होंने सुर्खियां बटोरी और साल जाते जाते संभल की रहने वाली रूबी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की ग्राइंडर से काटकर हत्या कर दी और उसके शव के टुकड़े—टुकड़े करके फेंक दिए.

मेरठ की मुस्कान और नीला ड्रम
मेरठ में लंदन से लौटे सौरभ की उसकी पत्नी मुस्कान और प्रेमी साहिल ने बेरहमी से हत्या कर दी थी. सौरभ की हत्या करने के बाद शव के आरी से काटकर टुकड़े किएगए और फिर उन टुकड़ों को नीले ड्रम में डाल दिया गया.इसके बाद नीले ड्रम में सीमेंट का घोल भर दिया गया. दोनों ने तीन मार्च को सौरभ की हत्या की थी. इसके बाद मुस्कान और साहिल शिमला और मनाली के लिए निकल गए. यहां दोनों ने शादी की और कुछ दिनों बाद वापस लौट आए. लेकिन वापस लौटने के बाद मुस्कान ने सौरभ की हत्या की जानकारी अपनी मां को दे दी जिसके बाद इस सनसनीखेज मामले का खुलासा हुआ. मुस्कान और साहिल इस समय जेल में बंद हैं और हाल ही में मुस्कान ने एक बच्ची को जन्म दिया है.

राजा रघुवंशी मर्डर केस
दूसरी सबसे बड़ी घटना जिसने न सिर्फ सुखियां बटोरीं बल्कि् हर किसी को चौंका दिया वो थी इंदौर के राजा रघुवंशी मर्डर केस. राजा रघुवंशी अपनी नई नवेली पत्नी सोनम के साथ हनीमून मनाने शिलांग गया था. लेकिन कुछ दिन बाद ही दोनों पति—पत्नी अचानक लापता हो गए. इनका कुछ भी पता नहीं चला. शिलांग पुलिस ने इस घटना को प्राथमिकता से लिया और जंगलों में खाक छानना शुरू की तो राजा रघुवंशी का शव पुलिस को मिला था. लेकिन सोनम गायब थी. पूरे देश में हनीमून पर गए कपल के साथ हुई यह घटना छा गई. कई दिन जांच में सोनम का प्रेम प्रसंग सामने आया लेकिन सोनम गायब थी. पुलिस ने हत्या में शामिल सोनम के प्रेमी राज कुशवाह और दो अन्य को अरेस्ट कर लिया. ऐसे में सोनम को जब पता चला कि प्रेमी अरेस्ट हो गया है तो उसके पास भी सरेंडर के सिवा कोई चारा नहीं था. 16 दिन तक लापता रही सोनम अचानक रात गाजीपुर पहुंची और पुलिस में सरेंडर कर दिया. हनीमून पर गए राजा रघुवंशी का मर्डन सोनम ने अपने प्रेमी के साथ कराया था, इस खबर को जानकर पूरा देश हिल गया था. सोनम को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया.

टीसीएस कंपनी मैनेजर मानव शर्मा सुसाइड केस
आगरा के डिफेंस कॉलोनी सदर बाजार में रहने वाले और मुंबई में टीसीएस कंपनी में मैनेजर 29 साल के मानव शर्मा ने 24 फरवरी को सुसाइड कर ली थी, सुसाइड से पहले बनाए वीडियो में उसने बरहन निवासी पत्नी निकिता और ससुरालीजनों से तंग आने की बात कही थी. मानव शर्मा की एक साल पहले जनवरी 2024 में ही बरहन की रहने वाली निकिता से शादी हुई थी. इस मामले में थाना सदर में निकिता शर्मा, उसके पिता न्रपेंद्र शर्मा, मां और दो बहनों पर मुकदमा दर्ज किया गया था. वीडियो के आधार पर पत्नी निकिता और ससुरालीजनों से तंग आकर सुसाइड करने के मामले में मानव शर्मा के पिता एयरफोर्स से रिटायर नरेंद्र शर्मा ने 28 फरवरी को पत्नी निकिता, ससुर निपेंद्र शर्मा, सास पूनम सहित दो साली के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था. पुलिस ने 14 मार्च को मानव शर्मा की सास पूनम और बड़ी साली को अरेस्ट कर जेल भेज दिया था, इसके बाद अहमदाबाद से निकिता शर्मा और ससुर निपेंद्र शर्मा को अरेस्ट किया था.

औरैया में शादी के 15 दिन बाद पति की हत्या
मैनपुरी के भोगांव में रहने वाले दिलीप की शादी औरैया की रहने वाली प्रगति के साथ 5 मार्च को हुई थी. शादी के बाद प्रगति अपने पहली बार अपने मायके आई और यहां वह अपने प्रेमी अनुराग से मिली. दोनों एक होटल में जाकर मिले जहां इन्होंने शरीरिक संबंध बनाए और इसके बाद पति दिलीप की हत्या की साजिश रची. प्रगति ने शादी के दौरान मुंह दिखाई में मिले रुपयों का इस्तेमाला किया. प्रेमी ने दो लाख रुपये में शूटर को हत्या के लिए राजी किया जिसमें से एक लाख रुपये एडवांस में दिया गया. इसके बाद 19 मार्च को शूटरों ने दिलीप को गोली मार दी. खून से लथपथ मिले दिलीप सहार क्षेत्र में नहर किनारे पलिया गांव के पास मिला. अस्पताल में भर्ती कराया, दो दिन बाद उसकी मौत हो गई. पुलिस ने इस घटना का खुलासा करने के लिए हर एंगल को तलाश. ऐसे में पुलिस को दिलीप की नईनवेली दुल्हन प्रगति और उसके प्रेमी अनुराग के संबंध में बारे में जानकारी हुई. पुलिस को सीसीटीवी फुटेज और फोटोज के साथ आपत्तिजनक वीडियोे भी मिले. पुलिस के अनुसार प्रगति और अनुराग के बीच प्रेम संबंध 2020 से थे. परिजन भले ही इनके बीच प्रेम संबंध से अनजान थे लेकिन ग्रामीणों ने इसकी पुष्टि की थी. इसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी से पटना नहर पुल पर फुटेज देखे तो बाइक पर चार लोग जाते दिखे. पुलिस ने इसके आधार पर शूटर रामजीनागर को पहचान लिया. पुलिस पकड़ में आने के बाद शूटर रामजी नागर ने सबकुछ उगल दिया जिसके बाद दिलीप की पत्नी प्रगति और उसके प्रेमी अनुराग को भी हिरासत में ले लिया गया.

प्रेमी के साथ पति को ग्राइंडर से काट डाला
ताजा मामला यूपी के संभल जिले से आया है. चंदौसी इलाके के मोहल्ला चुन्नी में अवैध संबंधों में बाधक बने राहुल को उसकी पत्नी रूबी और रूबी के प्रेमी गौरव ने ग्राइंडर से काट डाला इसके बाद शवों के टुकड़े कर गंगा और नाले में बहा दिए. 18 नवंबर से राहुल लापता चल रहा था और 20 नवंबर को उसकी पत्नी रूबी ने ही पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराई. पुलिस ने कई लेगों से पूछताछ की लेकिन सफलता नहीं मिली. 15 दिसंबर को राहुल का धड़ पतरौआ रोड पर ईदगाह के पास नाले में उतराता मिला. सिर और हाथ पैर कटे हुए थे. उकसे पास एक बैग मिला जिसमें पॉलीथिन और मांस के टुकड़े थे. धड़ पर एक टीशर्ट थी जिसके बाद जांच में रूबी का नाम सामने आया. पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसमें रूबी और प्रेमी गौरव ने बतायाि क वह दोनों एक दूसरे से प्यार करते थे और 18 नवंबर की रात को राहुल ने घर में ही दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया था. राहुल दोनों के साथ मारपीट करने लगा और रूबी को बेइज्जत करने की धमकी देने लगा. इस पर रूबी ने गौरव से कहा कि राहुल को मार दो. गौरव ने राहुल के सिर पर लोहे की रोड और रूबी ने मूसल से वार कर हत्या कर दी. अगले दिन शव को छुपाने के लिए मार्केट से प्लास्टिक की पन्नी, दो बैग खरीदे और राहुल की लाश को काटने के लिए जीतू मिस्त्री से ग्राइंडर किराए पर लेकर आए. इसके बाद दोनों ने ग्राइंडर से राहुल की गर्दन व पैर काट दिए.