आगरालीक्स…आगरा में 27 दिसंबर को सार्वजनिक अवकाश. स्कूल कॉलेज बंद रहेंगे. सरकारी दफ्तरों की भी रहेगी छुट्टी. आदेश जारी
आगरा सहित पूरे उत्तर प्रदेश में 27 दिसंबर के अवकाश रहेगा. यह सार्वजनिक अवकश गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व पर घोषित किया गया है. इसके तहत 27 दिसंबर को सभी स्कूल और कॉलेज बंद रहेगी और सरकारी कार्यालयों में भी अवकाश रहेगा. जिलाधिकारी की ओर से इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं.
डीएम ने बताया कि शासन तथा सामान्य प्रशासन अनुभाग द्वारा जारी कार्यकारी आदेशों के अनुपालन में यह निर्णय लिया गया है. 27दिसंबर के जनपद के सभी शासकीय, अर्धशासकीय कार्याल्यों के साथ साथ शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे.
