Yogi 2.0 Cabinet: Know about the New Minister Yogendra Upadhyay from Agra…#agranews
आगरालीक्स…आगरा की दक्षिण सीट से लगातार तीन बार कमल खिलाने वाले योगेंद्र उपाध्याय के बारे में जानिए. बाल स्वयंसेवक रहे और अब योगी सरकार में मंत्री..पढ़ें पूरी जानकारी
आगरा की दक्षिण विधानसभा सीट से तीन बार कमल का परचम लहराने वाले विधायक योगेंद्र उपाध्याय को योगी सरकार 2.0 में इस बार मंत्री बनाया गया है. आगरा से बेबीरानी मौर्य के बाद योगेंद्र उपाध्याय इस बार सरकार में मंत्री बने हैं. शुक्रवार को उन्होंने इसकी शपथ भी ले ली. जानिए विधायक योगेंद्र उपाध्याय के बारे में सबकुछ…
छात्र राजनीतिसे तय किया सफर
योगेंद्र उपाध्याय का राजनीतिक सफर तो बचपन से ही शुरू हो गया था. बाल स्वयं सेवक और फिर छात्र राजनीति से इनके राजनीतिक सफर की शुरुआत हुई. 1974 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सदस्य बने तो नगर मंत्री से लेकर कार्यकारिणी में भी ये सदस्य रहे.
1987 में बने भाजपा के सदस्य
विधायक योगेंद्र उपाध्याय वर्ष 1987 में भाजपा के सदस्य अने और फिर महानगर मंत्री और महामंत्री बनने के बाद कार्यकारिणी सदस्य भी बने. 1989 में नगर महापालिका के पार्षद बने तो ये पार्षद दल के मुख्य सचेतक भी रहे. इनका असली राजनीतिक सफर वर्ष 2012 में शुरू हुआ जब भाजपा ने इन्हें आगरा दक्षिण सीट से प्रत्याशी बनाया. 2012 में पहली बार विधायक चुने गए. वर्ष 2017 में दोबारा भाजपा ने इन्हें आगरा दक्षिण सीट से प्रत्याशी घोषित किया तो इस बार इन्हें वर्ष 2012 की अपेक्षा करीब 40 हजार अधिक वोट मिले और विजयी बने. योगेंद्र उपाध्याय को वर्ष 2020 में भाजपा विधानमंडल दल का मुख्य सचेतक बनाया गया.
योगेंद्र उपाध्याय ( 63वर्ष) के बारे में
शैक्षिक योग्यता-एमए, एलएलबी
संपत्ति-करीब 7 करोड़
पत्नी का नाम — प्रीति उपाध्याय
दो बेटे
पहली बार मंत्री बने