आगरालीक्स.. आगरा के चर्च रोड पर युवाओं के दो गुट भिड गए, एक दूसरे पर लात घूंसे और बेल्ट से हमला किया, गर्ल फ्रेंड को लेकर हुए विवाद में जमकर मारपीट हुई, इसका वीडियो वायरल हो रहा है।
आगरा में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, यह चर्च रोड का वीडियो है। सुरेश चंद्र दिनेश चंद साडी सेंटर के मॉल के बाहर युवाओं के दो गुटों के बीच मारपीट हो रही है। पहले एक ग्रुप के लोग एक युवक को पकडकर उसकी पिटाई करते हैं, उसे बेल्ट से मारते हैं। कुछ देर बाद ही दूसरे पक्ष के युवक के साथी आ जाते हैं, इसके बाद वे मारपीट करते हैं। रात में बीच रोड पर मारपीट से लोग भी सहम गए, मॉल में खडे लोगों ने इसका वीडियो बना लिया।
गर्ल फ्रेंड को लेकर मारपीट
बताया जा रहा है कि युवाओं के दो गुट गर्ल फ्रेंड को लेकर चर्च रोड पर आमने सामने आ गए। एक गुट के युवक की गर्ल फ्रेंड की दोस्ती दूसरे ग्रुप के युवक से हो गई, इसे लेकर दोनों के बीच में कई बार विवाद हो चुका है। चर्च रोड पर दोनों युवक आमने सामने आ गए, विवाद के बाद उनके बीच मारपीट होने लगी। इस दौरान स्थानीय लोगों ने भी बीच बचाव की कोशिश की लेकिन वे नहीं माने। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।