आगरालीक्स…(28 December 2021 Agra News) आगरा में मंगलवार को इन इलाकों में मिले कोरोना पॉजिटिव. एक युवक दिल्ली से ग्रुप में आकर ताजमहल देखकर चला गया. एक लाख लोगों ने देखा है ताज
दिल्ली से ग्रुप में आया था युवक, ताजमहल देखकर लौट भी गया
आगरा में मंगलवार को जो 4 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं उनमें से एक युवक ताजमहल देखने के लिए अपने ग्रुप के साथ आया था. युवक ताजमहल देखकर वापस दिल्ली भी चला गया है. बताया जाता है कि ये ग्रुप पांच युवकों का था जो कि दिल्ली से आया था. इनकी आगरा कैंट पर कोरोना जांच की गई थी. युवक ताजमहल देखकर दिल्ली भी जा चुके हैं. दिल्ली में पहले से ही कोरोना की स्थिति काफी गंभीर है. यहां पर एक बार फिर से कोरोना संक्रमितों में इजाफा हुआ है. दिल्ली में इस समय यलो अलर्ट है और केजरीवाल सरकार ने कई पाबंदियां भी यहां पर लगा दी हैं. ऐसे में ताजमहल पहुंचे इस दिल्ली के युवक से चिंता बढ़ गई है.

तीन दिन में एक लाख लोगों ने देखा ताज
इधर बीते तीनदिनों में आगरा में एक लाख से अधिक पर्यटकों ने ताजमहल का दीदार किया है. इनमें अधिकतर लोग अन्य राज्यों से आगरा आए हैं. हालांकि बाहरी राज्यों से आने वाले हर व्यक्ति की कोरोना जांच के लिए सैंपल लिए जा रहे हैं लेकिन जिस हिसाब से ताजमहल में पर्यटकों की भीड़ रही और युवक के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने पर चिंता बढ़ गई है.
आगरा में ये लोग भी मिले कोरोना पॉजिटिव
आगरा में मंगलवार को मिले कोरोना पॉजिटिव में भरतपुर हाउस में रहने वाले 82 साल के बुजुर्ग और उनकी 49 साल की पुत्रवधु भी शामिल हैं. इन्होंने बुखार आने पर कोरोना की जांच कराई थी, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. इनको भी वैक्सीन लग चुकी है. इसके अलावरा स्पेन से लौटे एक युवक के भाई की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई है.