आगरालीक्स.. आगरा में बडा हादसा, बिल्डिंग के थर्ड फ्लोर से लिफ्ट टूट कर नीचे गिरी, कारोबारी की मौत हो गई है।
आगरा के प्रोफेसर कॉलोनी कमला नगर निवासी कारोबारी राजेश गुप्ता की बेलनगंज में मैसर्स राजेश इलेक्ट्रिकल्स के नाम से शोरूम और चार मंजिला गोदाम है। गोदाम में आने जाने के लिए लिफ्ट लगी हुई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सोमवार रात को राजेश गुप्ता बेलनगंज में अपने गोदाम पर थे, रात आठ बजे वे लिफ्ट से चौथी मंजिल पर जा रहे थे। लिफ्ट तीसरी मंजिल पर पहुंची, इसी बीच लिफ्ट का तार टूट गया और लिफ्ट तीसरी मंजिल से नीचे आ गिरी।
तेज आवाज सुनकर पहुंचे कर्मचारी, मौत
लिफ्ट के तीसरे मंजिल से नीचे आने पर तेज आवाज हुई, इससे कर्मचारी और स्थानीय दुकानदार आ गए, उन्होंने लिफ्ट से कारोबारी राजेश गुप्ता को बाहर निकाला, उन्हें सिकंदरा के निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे वहां डॉक्टरों ने म्रत घोषित कर दिया।
सोशल मीडिया से लिया गया फोटो