मथुरालीक्स.. कोरोना की तीसरी लहर में मथुरा में मरीजों को भर्ती करने में समस्या नहीं आएगी। यहां एसकेएस मेडिकल कालेज में 100 बेड के कोविड वार्ड का शुभारंभ भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल ने किया। इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एस0के0शर्मा, मयंक गौतम और उ०प्र० के सह-प्रभारी संजीव चौरसिया, प्रदेश महामंत्री अश्वनी त्यागी, महानगर प्रभारी श्रीमती अंजुला माहौर जी, जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल जी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा0 श्री गौरव ग्रोवर , मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 श्रीमती रचना गुप्ता , अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 राजीव गुप्ता, उप जिलाधिकारी छाता हनुमान प्रसाद मौर्य, क्षेत्राधिकारी छाता, वरिष्ठ नेता ठा0 रामपाल सिंह , कल्याणं करोति के सचिव सुनील शर्मा , सिटी हॉस्पिटल के निदेशक डा0 गौरव भारद्वाज , निरूपम भार्गव, महानगर अध्यक्ष विनोद अग्रवाल,जिलाध्यक्ष श्रीमती मधु शर्मा जी, आदि मौजूद रहे।