आगरालीक्स.. आगरा में आप एटीएम पहुंचे, हो सकता है वह एटीएम बंद हो गया हो। आगरा में 104 एटीएम बंद कर दिए हैं। अभी और भी एटीएम बंद किए जा सकते हैं।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आगरा में एक साल में एटीएम की संख्या 767 से कम होकर 663 रह गई है। अधिकांश बैंकों ने अपने खराब पडे और जिन एटीएम में कम हिट आ रहे हैं, उन्हें बंद करना शुरू कर दिया है।
अग्रणी बैंक प्रबंधक सुरेश राम का मीडिया से कहना है कि आनलाइन पैमेंट को बढावा दिया जा रहा है, ऐसे तमाम एप आ गए हैं। इसके चलते एटीएम की संख्या कम हो रही है।
बैंकों के लिए एटीएम हैं घाटे का सौदा
एटीएम बैंकों के लिए घाटे का सौदा हैं, एटीएम लगाने के साथ रखरखाव, किराया, बिजली का बिल और उससे भी कहीं अधिक सिक्योरिटी पर खर्चा हो रहा है। इसके चलते बैंक एटीएम को बंद करना उचित समझ रहीं हैं।