आगरालीक्स.. आगरा के एक हाईप्रोफाइल कारोबारी की बेटी की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर पोर्न आर्टिस्ट लिख दिया, अश्लील फोटो अपलोड कर और रिश्तेदारों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेज दी, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर फेसबुक आईडी बनाने वाले को अरेस्ट कर लिया है।
आगरा के लोहामंडी थाने में एक सोशल वर्कर की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। इसमें लिखा है कि उनकी फेसबुक आईडी पर उनकी रिश्तेदार कारोबारी की बेटी के नाम की फेसबुक आईडी से फ्रेंड रिक्वेस्ट आई, उन्होंने प्रोफाइल चेक किया तो तमाम अश्लील पफोटो अपलोड कर रखे थे, उनके रिश्तेदार के नाम से बनाई गई पफेसबुक आईडी में उसे पोर्न आर्टिस्ट लिख दिया था। उन्होंने अपनी रिश्तेदार को सूचना देने के साथ ही थाना लोहामंडी में तहरीर दी।
कारोबारी की बेटी को बदनाम करने के लिए बनाई फेक आईडी अरेस्ट
कारोबारी की बेटी भी बिजनेस वूमेन है, उनके नाम से फेक आईडी बनाने के बाद बदनाम करने के लिए अश्लील फोटो अपलोड किए गए, उन्हें पोर्न आर्टिस्ट लिखकर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी गई, तमाम लोगों को फ्रेंड रिक्वेस्ट मिलने पर खलबली मच गई। पुलिस ने जांच के बाद फेसबुक आईडी बनाने वाले को पकड लिया है, उससे पूछताछ की जा रही है।
नौकरानी के पति ने बनाई आईडी
पुलिस ने जिस अरेस्ट किया है, उसकी पत्नी नौकरानी है, उसे पफेसबुक आईडी बनाने के लिए 15 हजार रुपये दिए गए थे, यह किसने दिए और क्यों फेक फेसबुक आईडी बनाई गई, उस पर अश्लील फोटो क्यों डाले गए इसकी जांच की जा रही है।