
बुधवार रात को हवालात में पहुंचने के बाद से कारोबारियों के होश उडे रहे, उन्हें उम्मीद नहीं थी कि पुलिस होटल में छापा मार देगी और उन्हें हवालात में बंद रहना पडेगा। कारोबारियों को थाने से छोडने के लिए तमाम फोन आते रहे, लेकिन मीडिया में मामला आने के बाद पुलिस पर भी कार्रवाई का दबाव बन गया। जुआ में पकडे गए 15 आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। होटल के कमरे से 11 लाख कैश जब्त किया गया है। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है।
बुधवार रात को पुलिस को पहले ही होटल के कमरा नंबर 415 कमरे में जुआ चल रहा है, इसकी जानकारी थी। पुलिस टीम होटल में पहुंची, मैनेजर को अपने साथ लेकर उसी कमरे में पहुंचे। कमरे को खोलने के लिए कहा, कमरा खुलते ही अंदर जुए के दाव लग रहे थे, पुलिस को देखकर कारोबारियों के होश उड गए। लेकिन भागने का मौका नहीं मिल सका, गेट पर पुलिस टीम खडी हुई थी। पुलिस को देखकर कारोबारी सहम गए।
15 कारोबारियों को पकडा
पुलिस ने कमरे से आरोपी जुआरियों को एक के बाद एक बाहर निकाला, इनकी संख्या 15 थी। कमरे में कैश के साथ अन्य सामान भी मिला है। कारोबारियों के पास भी कैश भी अच्छी मात्रा में था। पुलिस ने कारोबारियों को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ की जा रही है। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
बर्थडे पार्टी के लिए कमरा कराया बुक
होटल मैनेजर ने पुलिस को बताया कि उन्हें कमरे में जुआ खेलने की जानकारी नहीं थी। बर्थ डे पार्टी के नाम पर कमरा बुक कराया गया था, वे अंदर क्या कर रहे हैं, इसकी किसी को भी जानकारी नहीं थी।
Leave a comment