Thursday , 12 February 2026
Home टॉप न्यूज़ 15 driving licence for cancellation in Agra after violating traffic rules
टॉप न्यूज़बिगलीक्स

15 driving licence for cancellation in Agra after violating traffic rules

आगरा में यातायात के नियमों का उल्लंघन करने पर 15 ड्राइविंग लाइसेंस होंगे निरस्त
आगरालीक्स.. आगरा में तीन बार यातायात के नियमों का उल्लंघन करने पर ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त कर दिया जाएगा, चौराहे पर यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वालों के फोटो खींचे जा रहे हैं और फोटो चालान जारी किया जा रहा है। ऐसे 15 लोग है, जो तीन बार यातायात के नियमों का उल्लंघन कर चुके हैं। इनके ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त करने के लिए आरटीओ को पत्र लिखा गया है।
आगरा में यातायात के नियमों को लेकर सख्ती की गई है, एसएसपी अमित पाठक ने हेलमेट न पहने वालों के चालान काटने के साथ ही उनकी सोच बदलने के लिए तमाम तरह के प्रोग्राम कराए हैं। इससे सुधार हुआ है लेकिन अभी भी लोग यातायात के नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं।
15 के लाइसेंस होंगे निरस्त
आगरा के तमाम लोग यातायत के नियमों का लगातार उल्लंघन कर रहे हैं। ऐसे 15 लोग चिन्हित किए गए हैं जो यातायात के नियमों का तीन बार उल्लंघन कर चुके हैं। एसपी यातायात प्रशांत कुमार का कहना है कि तीन बार से अधिक यातायत के नियमों का उल्लंघन करने वालों की सूची तैयार कराई जा रही है। पहली सूची 15 लोगों की तैयार कराई गई है, इनके ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त करने के लिए आरटीओ को पत्र लिखा गया है। इसके बाद अन्य लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
30 दिन में एक लाख 70 हजार चालान
यातायात पुलिस द्वारा चौराहों पर यातायात के नियम का उल्लंघन करने वाले और बिना हेलमेट और सीट बेल्ट के बाइक चलाने वालों के फोटो खींचे जा रहे हैं। इसके बाद उनके घर पर चालान भेजे जा रहे हैं। जुलाई में ही 1. 70 लाख लोगों के घर यातायात के नियमों का उल्लंघन करने पर चालान भेजे जा चुके हैं।

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News: All News Papers review 12th February 2026

आगरालीक्स …Agra News: 12 फरवरी का मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ यूपी सरकार ने...

टॉप न्यूज़

New guidelines issued regarding the national song Vande Mataram

आगरालीक्स…अब ‘जन गण मन’ से पहले बजेगा ‘वंदे मातरम्’..स्कूलों सहित सरकारी कार्यक्रमों...

बिगलीक्स

Agra Local News: The body of a 21-year-old woman was removed from a burning pyre in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में जलती चिता से निकाला 21 साल की युवती का शव....

बिगलीक्स

Taj Mahotsav 2026: DM inspects, sees arrangements…#agranews

आगरालीक्स…देखें वीडियो, आगरा में ताज महोत्सव शिल्पग्राम की जगह इस बार इस...

error: Content is protected !!