आगरालीक्स.. आगरा के स्वामीबाग में पूरन धनी स्वामीजी महाराज की पवित्र समाधि के लिए स्वर्ण कलश तैयार हो गया है। 155 किलोग्राम सोने की परत कलश पर चढाई गई है। यह कलश दुनिया भर के स्मारकों व धार्मिक स्थल पर लगे कलश में से एक होगा। पूरन धनी स्वामीजी महाराज की पवित्र समाधि का निर्माण सालों से चल रहा है।
राधास्वामी मत के तीसरे गुरु बाबूजी महाराज ने साल 1928 में कलश का जो डिजाइन बनाया था, उसमें कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। तब समाध निर्माण में सहयोगी भंवरलाल व लाला तोताराम थे। सात खंड का यह स्वर्ण कलश 31.3 फुट ऊंचा है। तांबे के सभी खंड बनकर तैयार हो गए हैं। स्वामीबाग समाध परिसर में कलश पर सोने की परत चढ़ाने का काम राधास्वामी मत के विधि विधान से हुआ। पहले चरण में 15 किलोग्राम सोने की परत चढ़ाई जा रही है। यह काम अप्रैल में पूरा करने का लक्ष्य है। दूसरे चरण में 140 किलो सोने से नक्काशी की गई है।